गौतम अडानी और सीएम ममता बनर्जी
West Bengal: पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित ताजपुर पोर्ट परियोजना को लेकर तमाम तरह के कयासों का दौर जारी है. इसी बीच ममता बनर्जी सरकार के मंत्री शशि पांजा ने पोर्ट परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है. शशि पांजा ने कहा कि पोर्ट को लेकर सरकार और अडानी ग्रुप के बीच बातचीत जारी है. शशि पांजा का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में बंगाल बिजनेस समिट के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि ताजपुर पोर्ट के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे.
शशि पांजा से जब बंगाल दिवस के मौके पर आयोजित किए गए भारत-अतंरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सवाल किया गया कि बीजेपी के नेता दावा कर रहे हैं कि अडानी समूह के इस परियोजना से बाहर निकलने के बाद ये अनिश्चित हो गई है. इस सवाल पर शशि पांजा ने कहा कि इस परियोजना के बारे में बिना किसी जानकारी के झूठे दावे किए जा रहे हैं, जबकि हकीकत में इस परियोजना को लेकर बहुत काम चल रहा है.
ममता सरकार के मंत्री शशि पांजा ने आगे कहा कि ताजपुर पोर्ट परियोजना को लेकर संबंधित पक्ष यानी कि अडानी समूह से इसपर चर्चा चल रही है. इसपर जब उनसे इस बातचीत में किसी रुकावट आने की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि बातचीत अच्छी चल रही है, इसमें कोई बाधा नहीं आ रही है. पोर्ट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी गई है, जिसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से कुछ स्पष्टीकरण मांगे गए हैं. ताजपुर विकास के लिए अस्थायी LOI था. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को दिया गया है. इसके लिए गृह मंत्रालय से सशर्त मंजूरी भी मिल चुकी है.
बता दें कि पिछले साल बंगाल में आयोजित किए गए बिजनेस समिट में ताजपुर पोर्ट को विकसित करने का काम अडानी ग्रुप को सौंपा गया था. इसके कुछ समय बाद ममता सरकार ने पोर्ट को विकसित करने के लिए अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड को आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. हालांकि बीते दिनों पश्चिम बंगाल में हुए बिजनेस समिट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि पोर्ट को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे. इसी के बाद से तमाम तरह की अटकलें तेज हो गई थीं. ममता सरकार की तरफ से किए गए बिजनेस समिट में अडानी समूह से किसी भी अधिकारी ने हिस्सा नहीं लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…