प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित
Kashmiri Pandits: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी कश्मीरी पंडितों को लगातार धमकी देते आ रहे है. आतंकी संगठन ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के नाम की लिस्ट जारी करते हुए उन्हें घाटी में न बसने की धमकी दी है. साथ ही आंतकियों ने कहा कि सरकार जो ट्रांजिट कॉलोनियां बना रही है, वो उसे कब्रिस्तान बना देंगे.
ये धमकी आतंकी संगठन कश्मीर फाइट की ओर से एक लिस्ट जारी करके दी गई है. आतंकियों ने कॉलोनियों का निर्माण कर रहे ठेकेदारों को भी जान से मारने की धमकी दी है. इस धमकी के बाद कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहाना है कि उन्हें टारगेट किलिंग का खतरा है. उन्हें रिलोकेट किया जाए.
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा खुद बीते दिनों घाटी में सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बनाई जा रही कॉलोनियों का जायजा लिया था. इसके बाद अब आतंकी संगठन की ओर से हिदायत दी गई है.
आतंकी संगठन इन कॉलोनियों को इजराइल जैसा सेटलमेंट बताते आए हैं. वहीं, आतंकियों ने कॉलोनियों के निर्माण में जुटे ठेकेदारों को भी जान से मारने की धमकी दी है.
तो वहीं, आज कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) ने इस धमकी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि जम्मू में प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के खिलाफ 218 दिनों से कश्मीरी पंडित धरना दे रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी पंडितों ने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार हमें जम्मू में रीलोकेट करें, क्योंकि कश्मीर में हमें टारगेट किलिंग का खतरा है.
ये भी पढ़ें : कश्मीर: शोपियां में फिर कश्मीरी पंडित की हत्या, घर के लॉन में आतंकियों ने मारी गोली
गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर महीने में कश्मीर घाटी में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था. आतंकियों ने शोपियां के पूरन कृष्ण भट्ट को उस वक्त गोली मारी थी जब वह अपने घर के लॉन में बैठे हुए थे. आतंकियों ने उन पर फायरिंग की और फरार हो गए. घायल हालत में पूरन कृष्ण भट्ट को अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. गौरतलब है कि शोपियां में इससे पहले भी दो भाइयों पर आतंकियों ने हमला किया था. जिसमें एक की मौत हो गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…