यूटिलिटी

YouTube ने वीडियो अपलोडिंग के तरीके में किया बदलाव, जान लें ये नया फीचर

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube अपने यूज़र के लिए कायी तरह के बदलाव करती रहती है। इसी कड़ी में यूटूब ने वीडियो अपलोड करने के तरीके में बदलाव कर दिया है. अब वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स को दिखाएगा कि अपलोड होने से पहले वीडियो को पूरी क्वालिटी के साथ अपलोड करने में कितना वक़्त लगता है. कंपनी के मुताबिक़ इससे उन क्रिएटर्स को मदद मिलने वाली है , जो लगातार YouTube पर कई वीडियो अपलोड करते हैं. यह स्टैंडर्ड डेफिनिशन, हाई डेफिनिशन और 4K सहित सभी क्वालिटी के वीडियो के साथ काम करने वाला है.

Google के स्वामित्व वाले वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स को नए वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने के लिए अपने सपोर्ट पेज को अपडेट कर दिया है. इस दौरान YouTube ने कहा है कि 4K या HD रिजोलूशन वाले हाई क्वालिटी वाले वीडियो को प्रोसेस होने में अधिक वक़त लगता है.

ये भी पढ़ें- Business: केवल 25,000 रुपये में इस बिजनेस से होगी हर महीने डबल कमाई, जानें कैसे

इससे पहले YouTube ने वीडियो अपलोड होने से पहले अपने यूजर्स को दो अलग-अलग वेटिंग पीरियड डिस्प्ले करता था. पहले में वीडियो अपलोड करने में लगने वाला समय दिखायी देता था और दूसरे में उस समय को दिखाया गया है  जिसमें प्लेटफॉर्म को फाइल को फुल क्वालिटी वाले वीडियो में प्रोसेस करने में लगता था.

तेजी से शेयर होगा वीडियो

इस नए फीचर के जरिए यूजर्स वीडियो को तेजी से शेयर कर सकते है . इसके साथ ही , नया वीडियो प्रोसेस फीचर क्रिएटर्स को वीडियो शेड्यूल करने और वीडियो अपलोड होने में लगने वाले वक़त का ट्रैक रखने में मदद करता है. यह फीचर फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया  है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा .

गाइडलाइन्स उल्लंघन पर एक्शन

वही वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन का हवाला देते हुए जुलाई और सितंबर 2022 के महीनों में अपने प्लेटफॉर्म से 5.6 मिलियन वीडियो हटाने का फ़ैसला लिया हैं. दो महीनों के दौरान प्लेटफॉर्म को 271,000 से अधिक रिमूवल अपीलें प्राप्त हुयी है.

नहीं हटाया सभी आपत्तिजनक कंटेंट

इसके साथ ही प्लेटफ़ॉर्म ने हटाए गए वीडियो के जवाब में क्रिएटर्स द्वारा सबमिट की गई अपीलों की संख्या को भी ट्रैक कर लिया है. इससे सिस्टम की सटीकता की स्पष्ट समझ हासिल करने में मदद मिल सकती है. कंपनी ने अपने ब्लॉग में बताया है कि रियल वर्ल्ड हार्म को रोकने का मतलब यह नहीं है कि यह YouTube सभी आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने वाला है क्योंकि  यह माना जाता है कि ओपन डिबेट और फ्री एक्सप्रेशन बेहतर सामाजिक परिणामों की ओर जाता हैं

 

Dimple Yadav

Recent Posts

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं…’ अचानक योगी-योगी करने लगे संजय राउत, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…

7 minutes ago

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

11 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

58 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

1 hour ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

2 hours ago