Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Kashmiri Pandits: आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, कहा- सरकारी कॉलोनियों को ‘कब्रिस्तान’ में बदल देंगे

Jammu-Kashmir: कश्मीर में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों के ऊपर एक बार फिर टारगेट किलिंग का खतरा मंडरा रहा है. आतंकी संगठन कश्मीर फाइट ने चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घाटी में न बसने की हिदायत दी है.

Kashmiri Pandits

प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित

Edited by Nitish Pandey

Kashmiri Pandits: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी कश्मीरी पंडितों को लगातार धमकी देते आ रहे है. आतंकी संगठन ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के नाम की लिस्ट जारी करते हुए उन्हें घाटी में न बसने की धमकी दी है. साथ ही आंतकियों ने कहा कि सरकार जो ट्रांजिट कॉलोनियां बना रही है, वो उसे कब्रिस्तान बना देंगे.

ये धमकी आतंकी संगठन कश्मीर फाइट की ओर से एक लिस्ट जारी करके दी गई है. आतंकियों ने कॉलोनियों का निर्माण कर रहे ठेकेदारों को भी जान से मारने की धमकी दी है. इस धमकी के बाद कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहाना है कि उन्हें टारगेट किलिंग का खतरा है. उन्हें रिलोकेट किया जाए.

हाल ही में मनोज सिन्हा ने किया था कॉलोनियों का निरीक्षण

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा खुद बीते दिनों घाटी में सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बनाई जा रही कॉलोनियों का जायजा लिया था. इसके बाद अब आतंकी संगठन की ओर से हिदायत दी गई है.

आतंकियों ने ठेकेदारों को मारने की धमकी

आतंकी संगठन इन कॉलोनियों को इजराइल जैसा सेटलमेंट बताते आए हैं. वहीं, आतंकियों ने कॉलोनियों के निर्माण में जुटे ठेकेदारों को भी जान से मारने की धमकी दी है.

हमें टारगेट किलिंक का है खतरा

तो वहीं, आज कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) ने इस धमकी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि जम्मू में प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के खिलाफ 218 दिनों से कश्मीरी पंडित धरना दे रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी पंडितों ने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार हमें जम्मू में रीलोकेट करें, क्योंकि कश्मीर में हमें टारगेट किलिंग का खतरा है.

ये भी पढ़ें : कश्मीर: शोपियां में फिर कश्मीरी पंडित की हत्या, घर के लॉन में आतंकियों ने मारी गोली

गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर महीने में कश्मीर घाटी में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था. आतंकियों ने शोपियां के पूरन कृष्ण भट्ट को उस वक्त गोली मारी थी जब वह अपने घर के लॉन में बैठे हुए थे. आतंकियों ने उन पर फायरिंग की और फरार हो गए. घायल हालत में पूरन कृष्ण भट्ट को अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. गौरतलब है कि शोपियां में इससे पहले भी दो भाइयों पर आतंकियों ने हमला किया था. जिसमें एक की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism