देश

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकियों का हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद तलाशी अभियान जारी है. सूत्रों के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फायरिंग एक कमांडिंग ऑफिसर (CO) की गाड़ी पर हुई. थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में गाड़ियों पर हमला हुआ है. यह बफलियाज इलाके से जवानों को ले जा रहा था, जहां 20 दिसंबर से आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान चल रहा है. एक दिन पहले यानी गुरुवार को राजौरी के मंजाकोट इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने 4 टिफिन बम आईईडी, एक बुलेट राउंड, वॉकी टॉकी सेट और अन्य सामान बरामद किए गए.

यह भी पढ़ें: भारत में जिहाद फैलाओ…आर्थिक मदद भी देंगे…, पाकिस्तान ISI से मिलकर भारत विरोधी काम करने वाले तहसीम को यूपी ATS ने दबोचा

बता दें कि एक महीने के अंदर यह इस तरह की दूसरी घटना है. इससे पहले, 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार जवान शहीद हो गए थे और तीन घायल हो गए थे. इस बीच, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ क्षेत्र की स्थिति ‘चिंता’ का विषय है और सैनिकों की तैनाती बढ़ाना, खुफिया तंत्र को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों तक पहुंच बनाना शुरू किए जा रहे उपायों का हिस्सा है. क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है.

यह भी पढ़ें: Nashik: 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी, स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर बोले- आज का दिन भारत की युवा शक्ति का दिन

पहले भी पुंछ में सेना की गाड़ी पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में भी सेना के वाहन पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें सेना के चार जवान बलिदान और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उस वक्त आतंकी सेना के वाहन पर हमला करने के लिए घात लगा कर जंगलों में छिपकर बैठे हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago