खेल

NZ vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टिम साउदी ने 4 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड, तीनों फॉर्मेट में 150 प्लस विकेट चटकाने वाले बने पहले गेंदबाज

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. पहले मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 46 रन से हरा दिया. केन विलियमस की अगुवाई वाली मेजबान टीम के सामने पाकिस्तान की एक न चली. पूरी मैच में कीवी टीम पाकिस्तान पर हावी रही. न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की.

पाकिस्तान के खिलाफ टिम साउथी ने झटके 4 विकेट

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए और पाकिस्तान को 18 ओवर में 180 रन पर ढेर कर दिया. पाकिस्तान को इस स्कोर पर रोकने में तेज गेंदबाज टिम साउथी का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 4 विकेट झटके और अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड बना लिया. पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट झटकने वाले टिम साउथी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टिम साउथी पहले नंबर पर हैं.

टी20आई में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टिम साउथी पहले नंबर पर हैं. उनके नाम टी20 में 151 विकेट दर्ज है. वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर शाकिब अल हसन का नाम आता है. शाकिब के नाम टी20 इंटरनेशनल में 140 विकेट दर्ज है. तीसरे नंबर पर राशिद खान हैं. उनके नाम 130 विकेट दर्ज है. चौथे नंबर पर ईश सोढ़ी (127) हैं और पांचवें स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 107 विकेट झटके हैं.

ये भी पढ़ें- PAK vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रन से हराया, बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

साउथी के नाम तीनों फॉर्मेट में 150 से ज्यादा विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में 4 विकेट लेते ही टिम साउथी का टी20 इंटरनेशनल में विकेटों की संख्या बढ़कर 151 पहुंच गई और वह दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट हैं. वहीं साउथी दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए, जिनके नाम क्रिकेट के हर फॉर्मेट में 150 से ज्यादा विकेट हो गए हैं. इससे पहले किसी अन्य गेंदबाजों ने ऐसा कमाल नहीं किया है. साउथ के नाम टेस्ट में 374 और वनडे में 221 विकेट दर्ज है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

14 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

25 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

51 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago