Categories: देश

करनाल में थार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: करनाल में एक तेज रफ्तार थार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद कार चालक बाइक सवार और उसकी मोटर साइकिल को अपनी कार में फंसा कर काफी दूर तक घसीटता रहा. घटना शहर के अस्पताल चौक के निकट हुई.

थार चालक बाइक को घसीटने के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया. घटना होने के बाद आसपास के कुछ युवकों ने थार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह नेशनल हाईवे पर बाइक को छोड़कर भाग निकला. घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं.

बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अब तक थार चालक की पहचान नहीं हो पाई है, न ही उस जीप में अन्य कौन लोग सवार थे. बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उसकी स्प्लेंडर बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक वीडियो भी देखा है, जिसमें थार बाइक को घसीटते हुए दिख रही है. इलाके में थार चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आगे की कार्रवाई के लिए प्रयास कर रही है.

एक महिला भी बाल-बाल बची

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “यह व्यक्ति थार कार से शहर के सेक्टर 13 की तरफ से आ रहा था. इससे पहले उसकी कार से टक्कर लगने से एक महिला भी बाल-बाल बची थी. इसके बाद कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और भगाता हुआ ले गया. मोटरसाइकिल कार के अगले हिस्से में फंस गई थी. बाइक को घसीटते हुए कार चालक ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी. इसके अलावा उसने एक रिक्शा चालक को भी टक्कर मार दी.“

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, “अभी-अभी डायल 112 पर मिली जानकारी के बाद हम मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे को लेकर हम आईओ को मौके पर बुला रहे हैं. आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मैंने मोटरसाइकिल के घसीटते हुए वीडियो देखी है. उसका बहुत बुरा हाल है.”

आईएएनएस

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

9 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

18 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

30 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

32 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago