देश

‘माता-पिता से कहना संतोष बांगड़ को वोट दोगे तभी खाना खाएंगे…’ शिवसेना विधायक की स्कूली बच्चों से अपील, Video वायरल

MLA Santosh Bangar Video Viral: महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) केे विधायक संतोष बांगड़ ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है. बांगड़ ने स्कूली बच्चों से कहा कि अगर आपके माता-पिता ने मुझे वोट नहीं दिया तो आप दो दिन खाना मत खाना. संतोष बांगड़ कलामनुरी सीट से विधायक हैं. वे हिंगोली जिले में एक जिला परिषद स्कूल का दौरा करने गए थे. यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की तब उन्होंने बच्चों से यह अपील की.

कार्यक्रम को संबोधित करते समय संजय बांगड़ ने कहा कि अगर आप से माता-पिता खाना खाने को कहे तो मना कर देना और बोलना कि संतोष बांगड़ को वोट दोगे तभी खाना खाएंगे. ऐसे में घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एनसीपी ने की कार्रवाई की मांग

बांगड़ के बयान के बाद एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी के नेता क्लाइड कास्त्रो ने चुनाव आयोग से उन पर कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने कहा कि बांगड़ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बांगड़ ने पहली बार ऐसी गलती नहीं की है वे लगातार ऐसे बयान देते रहे हैं और भाजपा से नजदीकी के कारण हर बार बच जाते हैं.

चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइन

बता दें कि चुनाव आयोग ने 5 जनवरी को सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी कि चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों का इस्तेमाल नहीं करें. चुनाव आयोग ने कहा कि बच्चों से पोस्टर और पर्चे बंटवाने, नारेबाजी करने को लेकर जीरो टाॅलरेंस की पाॅलिसी लागू की है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

29 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

44 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago