होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
नया संसद भवन
देश को नए संसद भवन की सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे. नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की.
समारोह की शुरुआत पूजा से हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूजा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर सेंगोल स्थापित किया. वहीं आज आज नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को देखते हुए दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. अगर कोई शरारती तत्व पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
नए संसद भवन का उद्घाटन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कैबिनेट मंत्रियों के साथ पीएम मोदी नए संसद भवन में आयोजित हो रहे ‘सर्व-धर्म’ प्रार्थना समारोह में शामिल हुए. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया.
ये भी पढ़ें- चीन और अन्य विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने साइबर रक्षा अभ्यास में भाग लिया
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद भवन को लेकर कहा है कि आज देश के लिए गौरव का विषय है कि विश्व के सबसे पुरानी और सबसे बड़ी लोकशाही के जनप्रतिनिधियों के लिए आज़ादी के बाद देश में स्वयं निर्मित संसद लोकार्पित हो रही है.
नए संसद भवन को लेकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी देश को नया संसद भवन सौंपने जा रहे हैं. यह संसद भवन 142 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है.
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…