घायल युवती
Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है. बाइक सवार बदमाशों ने बॉटनिकल गार्डन के पास चलती बाइक से युवती से लूटपाट का प्रयास किया. अपने मंसूबे में असफल रहने पर बदमाशों ने युवती को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना में घायल युवती एक अमेरिकी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है. हादसे के बाद युवती को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 टीमों का गठन किया है. घटनास्थल के आसपास लगे एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है. जिससे उनकी पहचान की जा सके.
यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 70 में रहने वाली युवती 3 फरवरी को दिल्ली के लाजपत नगर से उबर बाइक पर बैठकर नोएडा आ रही थी, जब वह बॉटनिकल गार्डन के पास पहुंची, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. इसके बाद कुछ दूर जाकर बदमाशों ने पर्स लूटने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके.
बदमाशों के पास थे हथियारों
बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास हथियार भी थे. इसलिए लूट में असफल रहने के बाद बदमाशों ने हाथ में हथियार लेकर बाइक की रफ्तार काफी तेज कर दी और फिर पर्स लूटने का प्रयास किया. लेकिन इसमें भी वे असफल रहे. इस बार भी असफल होने पर बदमाशों ने चलती बाइक से युवती को धक्का दे दिया, जिससे युवती सड़क पर गिर गई. इससे उसके चेहरे और नाक पर काफी चोट आई है.
इसे भी पढ़ें: बुलंदशहर में ‘हर्ष फायरिंग’ से मातम में बदलीं खुशियां, गोली लगने से एक की मौत
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना में गंभीर रूप से घायल युवती काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही. युवती को राह से गुजर रहे एक दंपति ने नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है.
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…