देश

“लोगों को शायद पता नहीं, मेरी बड़ी बेटी का नाम शाहरुख खान ने रखा है”, बायकॉट गैंग को लेकर सवाल पर बोलीं स्मृति ईरानी

Smriti Irani: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए बजट पर चर्चा की. वहीं उन्होंने अपने शाहरुख के साथ रिश्तों को लेकर भी कई बातें की. स्मृति ईरानी ने बजट को लेकर कहा कि,”देश किस तरह से आगे बढ़ सके इस बजट में इसकी झलक दिखती है.

उन्होंने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ का बजट इस बात को साबित करता है कि ये बजट भविष्य का बजट है. इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत जब सड़कें बनेंगी, एयरपोर्ट बनेंगे तो ये सिर्फ आज के लिए नहीं बल्कि 10 से 15 साल के बाद भी ये देश की प्रगति में मददगार साबित होंगे.

‘मेरे पति और शाहरुख के बीच 30 साल पुरानी दोस्ती है’

बजट के सवालों के बाद स्मृति ईरानी से जब पठान फिल्म (Pathaan Film) और बायकॉट गैंग (Boycott gang) के बारे में पूछा गया को उन्होंने कहा,”लोगों को शायद ये नहीं पता है कि मेरी बड़ी बेटी का नाम शाहरुख खान (shahrukh khan) ने रखा है, मेरे पति और शाहरुख के बीच 30 साल पुरानी दोस्ती है. इसलिए जो कुछ कहा जा रहा है वो पूरा सत्य नहीं है. कलाकार का आज भी सम्मान किया जाता है. किसी व्यक्ति विशेष पर कमेंट करना उचित नहीं होगा”.

यह भी पढ़ें-    “लाखों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है, मैं 2-3 साल से ये मुद्दा उठा रहा हूं”, अडानी मामले पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

‘फ्रीडम को लेकर पक्षपात नहीं होना चाहिए’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज की तारीख में लोगों के पास कई विकल्प हैं, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल से कम खर्चे में वो OTT पर चीजें देख सकता है. इसलिए कंटेंट अच्छा है तो लोग जरूर देखने के लिए आएंगे. किसी फिल्म का नहीं चलना केवल बायकॉट गैंग से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजादी सबके पास है, फ्रीडम को लेकर पक्षपात नहीं होना चाहिए. अगर किसी को कुछ पसंद नहीं है तो दायरे में रहकर विरोध करना चाहिए.

पठान फिल्म को लेकर जमकर हुआ था विरोध

पठान फिल्म के रिलीज से पहले ही हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध किया था. जब फिल्म का बेशर्म रंग गाना आया तो इसके बाद कई राज्यों में इसका जमकर विरोध किया गया. यहां तक की फिल्म को पोस्टरों तक को फाड़ दिया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

12 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

38 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

52 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago