देश

ज्ञानवापी पर फैसला देने वाले जज ने की सीएम योगी की तारीफ, मौलाना तौकीर रजा को बताया बरेली दंगे का मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश के बरेली में 2010 में हुए बवाल मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इस बवाल का मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा को माना है. कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को समन जारी करते हुए 11 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है.

अधिकारियों पर नाराज हुए न्यायाधीश

इसके अलावा कोर्ट ने मामले में कार्रवाई न करने पर बरेली प्रशासन और पुलिस अफसरों पर भी तल्ख टिप्पणी की है. एडिशनल सेशन जज रवि कुमार दिवाकर ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि एक धार्मिक व्यक्ति की योग्य राजा बन सकता है.

तौकीर रजा को माना दंगे का मुख्य आरोपी

कोर्ट ने इस मामले की एक कॉपी मुख्यमंत्री के पास भेजने का आदेश दिया है. इस पूरे प्रकरण को लेकर इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने 5 मार्च को अपना बयान दर्ज कराया था. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि “हमारे नगर राज्यों में तब तक कष्टों का अंत नहीं होगा, जब तक दार्शनिक राजा नहीं होगा. दर्ज कराए गए सभी बयानों से साफ है कि बरेली दंगे का मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा ही थे. तौकीर रजा बरेली की प्रमुख दरगाह आला हजरत के परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

सीएम योगी की तारीफ

न्यायाधीश रवि दिवाकर ने कहा कि जब कोई धार्मिक व्यक्ति सत्ता की कुर्सी पर बैठता है तो परिणाम सकारात्मक होते हैं. इस दौरान उन्होंने दार्शनिक प्लूटो के ग्रंथ रिपब्लिक ऑफ फिलॉस्फर किंग का जिक्र भी किया. जिसमें उन्होंने बताया कि नगर राज्यों में तक तब कष्टों का अंत नहीं हो सकता है, जब तक सत्ता की कुर्सी पर कोई दार्शनिक राजा ना हो. आज न्याय का मतलब कानून है, लेकिन प्लूटो के समय में यह धर्म था.

यह भी पढ़ें- UP News: अलाया अपार्टमेंट हादसे में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और बेटे को बनाया गया आरोपी

बता दें कि यह मामला साल 2010 का है. अपराध संख्या 519 मुकदमा थाना प्रेम नगर में पंजीकृत है. इसमे अंजुमन को लेकर विवाद था. इसके संबंध में तौकीर रजा ने जो भाषण दिया था उसके बाद दंगा भड़क गया था. दंगे में बहुत सारी दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

29 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago