देश

Noida: सैलरी मांगने पर मैनेजर ने कर दी युवक की पिटाई, नोएडा के आरव इंटरप्राइजेज का मामला, वीडियो में वारदात कैद

Noida: नोएडा के एक कंपनी से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक नामी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की सैलरी मांगने पर मैनेजर ने बेरहमी से पिटाई कर दी है. युवक को गंभीर चोटें आई हैं. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पर 3-4 लोग हमला कर रहे हैं. इस मारपीट में युवक बुरी तरह घायल दिख रहा है. पीड़ित ने भारत एक्सप्रेस के साथ बातचीत में घटना के बारे में विस्तार से बताया:

मेरी बहन की मौत हो गई है, मुझे पैसों की सख्त जरूरत है: पीड़ित

पीड़ित शिवम कुमार तिवारी ने बताया कि वो नोएडा सेक्टर 63 स्थिति आरव इंटरप्राइजेज में पैंट्री बॉय का काम करता था. करीब डेढ़ महीने काम करने के बाद जब सैलरी की मांग की तो मैनेजर ने पिटाई कर दी. घटना के बारे में बताते हुए शिवम ने कहा, ” पिछले शनिवार को बकाया सैलरी लेने के लिए मैं कंपनी में गया था, लेकिन मैनेजर ने सोमवार को आने के लिए कहा. आमतौर पर कंपनी 7 से 10 तारीख तक सैलरी दे देती है, लेकिन आज 17 तारीख हो गया पर मुझे अभी तक पैसे नहीं मिले.” पीड़ित शिवम ने आगे कहा, “मेरी बहन की मौत हो गई है, मुझे पैसों की सख्त जरुरत है. ”

पुलिस ने नहीं की मदद: शिवम

पीड़ित युवक ने कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जब मैं कंपनी अपनी सैलरी लेने पहुंचा तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की. मेरा कॉलर पकड़ कर धक्का देते हुए कंपनी से बाहर कर दिया. शिवम ने ऑफिस के कई कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. शिवम ने कहा कि राहुल , विनय और कंपनी के मालिक के ड्राइवर ने मेरे साथ मारपीट की है. शिवम ने कहा कि पुलिस भी मदद नहीं कर रही है. पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. बताते चलें कि यूपी के सुल्तानपुर का रहने वाला शिवम रोजी-रोटी की तलाश में नोएडा आया था. इस घटना से परेशान शिवम का कहना है कि मेरी किसी ने मदद नहीं की. मैं वापस सुल्तानपुर चला जाऊंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago