होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
देश में अभी और बढ़ेगी ठंडी (फोटो ANI)
Weather Update: देश में अब सर्दी का कहर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा. जिसकी वजह लोगों को सड़क पर निकले में काफी परेशानी हो रही है. पिछले दो दिनों से घने कोहरे के साथ ठंडी हवा ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है. लेकिन दिन में निकली धूप से लोगों को राहत मिली. वहीं शीतलहर के कारण तापमान में आई गिरावट ने बुधवार को लोगों के लिए मुसीबत और बढ़ा दी. राजधानी में सुबह से ही घने कोहरे के साथ ठंडी हवा भी चल रही है.
वहीं, यूपी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते सरकार ने 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बिजनौर और सोनभद्र सबसे ठंडा रहा, तो वहीं प्रयागराज में विजिबिलिटी कम होने से 8 फ्लाइट रद्द कर दी गई. इसके साथ ही कोहरे को देखते हुए रात में 12 बजे के बाद अब यूपी रोडवेज की बसें भी नहीं चलेंगी.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश ,पंजाब, हरियाणा,और चंड़ीगढ़ में घना कोहरा रहने वाला है. साथ ही, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर भी चलेगी. कोहरे और शीतलहर के बीच तापमान में कमी से कुछ इलाकों में सर्दी बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने ये भी बताया कि, अमृतसर, गंगानगर, बरेली में सुबह 5.30 बजे दृश्यता यानी विजिबिलिटी 25 मीटर रही. जबकि अंबाला, बहराइच और वाराणसी में 50 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई.
ये भी पढ़ें- Pathan Controversy: ‘शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा’- पठान विवाद के बीच अयोध्या के संत की धमकी
राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा. दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी घने कोहरे की चादर देखने को मिली. मौसम विभाग की मानें तो 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, अधिकतम तापमान 21 डिग्री हो सकता है. अगर प्रदूषण की बात करें तो राजधानी की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. कल शाम 6 बजे आनंदविहार इलाके का AQI 413 दर्ज किया गया.
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में ठंड ने अपना सितम बढ़ा दिया है. मौसम विभाग का मानना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी. इसी को देखते हुए सरकार ने 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें प्रदेश में ठंड को लेकर कई अहम फैसले लिए जा रहा हैं. रात 8 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी. परिवहन विभाग ने ये आदेश दिया है. इसके अलावा शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.
मुरादाबाद में तापमान में गिरावट और शीत लहर जारी है. आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला. ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे. इसके अलावा गाजियाबाद, मेरठ में भी कड़ाके ठंड पड़ना शुरू हो गई है. राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. साथ ही, लखनऊ में आज घना कोहरा रहने के आसार हैं.
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…