देश

पीएम मोदी पर छपी किताब ‘द मोदी स्टोरी: रिफ्लेक्शंस ऑन लीडरशिप एंड लाइफ’ अमेजन पर हुई लाइव

पीएम मोदी के जीवन से जुड़े आदर्शों और मूल्यों पर छपी किताब ‘द मोदी स्टोरी: रिफ्लेक्शंस ऑन लीडरशिप एंड लाइफ’ अमेजन पर लाइव हो चुकी है. ब्लू क्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस किताब को रीडर्स अब ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीद कर पढ़ सकते हैं.

लोगों की आवाजों पर आधारित

ब्लू क्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, “15,000 लोगों की आवाजों और रेयर रिकलेक्शन के आधार पर, यह किताब पीएम मोदी के नेतृत्व, शासन के प्रति उनके दृष्टिकोण, संस्था-निर्माण और दुनिया के साथ जुड़ाव पर एक अनोखा नजरिया पेश करती है.”

ब्लूक्राफ्ट ने रीडर्स की सुविधा के लिए इस किताब का लिंक भी साझा किया है. लिंक पर क्लिक करने के साथ ही अमेजन पर किताब के पेज पर पहुंचा जा सकता है. 199 रुपए के एमआरपी वाले इस किताब के पेपरबैक को 189 रुपए की कीमत के साथ कार्ट में ऐड कर सकते हैं या सीधे खरीद सकते हैं. किताब को इंग्लिश में लिखा गया है.

सभी के लिए है यह किताब

‘द मोदी स्टोरी: रिफ्लेक्शंस ऑन लीडरशिप एंड लाइफ’ किताब पीएम मोदी के उन आदर्शों और मूल्यों से परिचय करवाती है, जिन्होंने उनके सार्वजनिक जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

किताब को लेकर अमेजन पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस किताब में पीएम मोदी से जुड़ी दिलचस्प घटनाओं और प्रैक्टिकल जानकारियों को बेहद आसान भाषा में लिखा गया है. इस किताब को छात्र, प्रोफेशनल्स, उद्यमी, सरकारी कर्मचारी सभी पढ़ सकते हैं. यह किताब बड़े लक्ष्यों को हासिल करने, जीवन में एक नए विश्वास को जगाने, टीम का नेतृत्व करने और जमीन से जुड़े रहने को लेकर ज्ञान बढ़ाती है.

पीएम मोदी का उदाहरण देते हुए किताब बताती है कि जब उद्देश्यों में क्लैरिटी हो, सेवा की भावना, सहानुभूति, आध्यात्मिकता और लगातार काम करने का जुनून हो तो यह ऐसे शासन में बदल जाता है, जहां सेवाओं की डिलीवरी में ट्रांसपेरेंसी को महत्व दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी- 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, होगी वेतन वृद्धि

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

34 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

40 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

46 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago