देश

Republic Day-2024: ध्वजारोहण के दौरान गोली लगने से अधिकारी लहूलुहान… फिर भी फरहाया तिरंगा, बाल-बाल बचे बच्चे

Republic Day-2024: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर डोईवाला में एक बड़ी घटना के बाद घटना स्थल पर हड़कम्प मच गया लेकिन अधिकारी ने धैर्य के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे की शान रखी और लहूलुहान होने के बावजूद अपने फर्ज को निभाने से नहीं चूके. दरअसल यहां पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे. कार्यक्रम डोईवाला शुगर मिल में आयोजित किया गया था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पहले अचानक गोली चल गई, जो सीधे शुगर मिल के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर सीनीयर पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप को लगी, जिससे वह घायल हो गए और उनके पेट से खून निकलने लगा. गोली चलते ही कैम्पस में हड़कम्प मत गया लेकिन अधिकारी ने ध्वजारोहण किया और उसके तुरंत बाद उनको अस्पताल ले जाया गया. तो उधर सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और जांच कमेटी गठित कर दी गई है.

बता दें कि 26 जनवरी को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि झंडारोहण के दौरान शुगर मिल का सुरक्षकर्मी हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक उठाता है. बंदूक को आसमान में करने की बजाए नीचे के दौरान ही गोली चल जाती है. इससे गोली जमीन में टकराते हुए उसके छर्रे शुगर मिल के अधिकारी के पेट में जा लगते हैं और वह पेट पकड़ लेते है. बताया जा रहा है कि छर्रे लगने से अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए थे और पेट से खून निकलने लगा था. बावजूद इसके पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप झंडा फहराते रहे. इसके बाद शुगर मिल के स्टाफ ने उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. बता दें कि शुगर मिल में नियुक्त सुरक्षा गार्ड सुभाष वर्मा द्वारा हर्ष फायरिंग के दौरान ये घटना हुई. फिलहाल उनको निलम्बित कर दिया गया है और जांच कमेटी मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए भाजपा की तैयारी तेज, राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों, सह-प्रभारियों की नियुक्ति की, UP और बिहार में इनको मिली जिम्मेदारी

इस एक्ट के तहत दर्ज हुआ है मुकदमा

बता दें कि जिस दौरान शुगर मिल में हर्ष फायरिंग हुई. उस समय बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, मिल स्टॉफ और अन्य लोग भी मौजूद थे. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर जरा सी चूक हो जाती तो ये घटना एक बड़ी घटना में तब्दील हो सकती थी. घटना को लेकर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर डोईवाला पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए धारा 338 व 30 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago