देश

Election Result 2023: राजस्थान में इन सीटों पर अपनों के बीच थी जंग, कहीं पति के सामने पत्नी तो कहीं भतीजी के सामने चाचा थे मैदान में

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जीत मिली है. कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्‍वीर 3 दिसंबर की रात 9 बजे तक साफ हुई. राजस्थान की 199 सीटों में से 115 सीटें भाजपा ने जीतीं. कांग्रेस की सीटें 69 ही रह गईं. वहीं, 15 सीटें अन्‍य उम्‍मीदवारों ने जीतीं. इन 15 अन्‍य उम्‍मीदवारों में से 8 निर्दलीय प्रत्‍याशी हैं. वहीं बसपा ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 115 सीटें हासिल कर सत्ता में अपनी जगह बनाई है. वहीं राजस्थान की कुछ सीटों पर जंग अपनों के ही खिलाफ थी. कहीं रिश्तेदार तो कहीं पर परिवार के लोग ही मैदान में आमने सामने थे. नतीजों के बाद आइए एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि अपनों की जंग में जीत का सेहरा किसके सर बंधा.

खेतड़ी में चाचा भतीजी

राजस्थान की खेतड़ी विधानसभा सीट पर जंग अपनों के ही बीच थी. इसमें यहां पर मुकाबला चाचा-भतीजी के बीच थी. जिसमें चाचा भतीजी पर भारी पड़े और उन्होंने जीत हासिल की. खेतड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के धर्मपाल गुर्जर के सामने तीजी मनीषा गुर्जर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं थीं. हालांकि इस सीट पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के मनोज घुमरिया थे. जिन्हें 9,114 मतों से हार का मुंह देखना पड़ा.

नागौर में अपनों के बीच कड़ी टक्कर

राजस्थान की नागौर सीट पर बीजेपी ने पूर्व लोकसभा सांसद ज्योति मिर्धा को मैदान में उतारा था. दूसरी तरफ कांग्रेस के टिकट पर हरेंद्र मिर्धा चुनाव लड़ रहे थें. ज्योति मिर्धा, हरेंद्र मिर्धा की रिश्ते में भतीजी लगती हैं. कांटे की टक्कर में हरेंद्र मिर्धा रिश्ते की जीत हुई.

दांतारामगढ़ में पति पत्नि के बीच थी जंग

राजस्थान की एक सीट ऐसी भी थी जहां पति-पत्नि ही आमने सामने थे. राज्य की दांतारामगढ़ सीट पर जननायक जनता पार्टी की रीता सिंह चौधरी निवर्तमान कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मैदान में थीं. लेकिन यहां के मुकाबले में वीरेंद्र सिंह की जीत हासिल हुई. रीता सिंह चौधरी इस मुकाबले में चौथे स्थान पर रहीं.

इसे भी पढ़ें: Assembly Election Result 2023: चुनाव हारकर भी मध्य प्रदेश में जीते अखिलेश! कई सीटों पर कांग्रेस को दी पटखनी, अब यूपी से दबाव बनाने की तैयारी

धौलपुर से जीजा साली आमने सामने

राजस्थान के धौलपुर में तो जीजा साली ही आमने सामने थी. कांग्रेस उम्मीदवार शोभा रानी कुशवाह इस सीट से अपने जीजा शिवचरण सिंह कुशवाह के खिलाफ मैदान में थीं. शिवचरण सिंह कुशवाह बीजेपी के टिकट पर यहां से चुनाव लरड़ रहे थे. बता दें कि सा ल 2018 के विधानसभा चुनाव में शोभा रानी ने यहां से जीत हासिल की थी. उस समय भी मैदान में उनके जीजा थे. वहीं इस बार बसपा के रितेश शर्मा उनके मुख्य प्रतिद्वन्दी थे.

Rohit Rai

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

24 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

32 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

53 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

1 hour ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago