Categories: देश

अरविंद केजरीवाल के लिए तलाश किया जा रहा नया घर, जल्द छोड़ देंगे सीएम आवास

Arvind Kejriwal Residence: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए नये घर की तलाश जोर-शोर से हो रही है. माना जा रहा है कि श्राद्ध खत्म होते ही और नवरात्रि के शुरुआत में वह सीएम आवास खाली करके अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो जाएंगे. आतिशी के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद से घर की तलाश की कवायद और भी ज्यादा तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल के लिए उनकी विधानसभा नई दिल्ली के अंतर्गत ही नया आवास तलाश किया जा रहा है.

अरविंद केजरीवाल सरकारी आवास छोड़ देंगे

अरविंद केजरीवाल से पार्टी के कई विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उन्हें घर की पेशकश कर रहे हैं. कोर्ट के आदेश के बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. तभी से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे.

फिलहाल, वह कब तक अपना सरकारी आवास खाली करेंगे इसकी कोई तारीख सामने नहीं आई है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वह नवरात्र में ही दूसरे घर में शिफ्ट हो जाएंगे.

सीएम बनने से पहले कहां रहते थे अरविंद केजरीवाल

गौरतलब है कि साल 2013 में सीएम बनने के बाद वे तिलक लेन स्थित घर में रहे. फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वे सिविल लाइंस इलाके में 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास में रहे.

अरविंद केजरीवाल के आवास के लिए केंद्र सरकार से मांग की गई थी. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि केंद्र की तरफ से उन्हें कोई घर मिलेगा या नहीं. फिर भी उनके घर की तलाश तेजी से की जा रही है. यह भी कयास लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही लुटियन जोन के किसी इलाके में शिफ्ट हो सकते हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

59 seconds ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

57 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago