Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

वो किसान नहीं थे मुखौटा पहनकर हरियाणा और केंद्र की सरकार को गिराना चाहते थे: मनोहर लाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मनोहर लाल लगातार भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है.

Manohar Lal Khattar

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (फोटो- IANS)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन पर एक बड़ा बयान दिया है.केंद्रीय मंत्री ने कहा, हरियाणा और केंद्र सरकार को गिराने के लिए पंजाब के कुछ लोग किसानों का मुखौटा पहनकर ट्रैक्टर से दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने आगे कहा, एक साल तक सब भुगता. किसानों का मुखौटा पहने ये लोग दिल्ली के लालकिले में घुस गए. मांग मनवाने का यह उनका कौन सा तरीका था? धरना-प्रदर्शन तक तो बात समझ में आती है. देश की आजादी का प्रतीक है लाल किले का तिरंगा. लेकिन, पूरे देश ने देखा कि लाल किले में किसानों का मुखौटा पहने लोगों ने क्या किया.

मनोहर लाल ने दावा किया कि ये किसान नहीं थे. बोले, मैं बताना चाहता हूं कि यह किसान नहीं थे. मुझे यह सब इसलिए बताना पड़ा रहा है क्योंकि, किसान आंदोलन को लेकर कुछ लोग भ्रम में डालेंगे. लेकिन, उनके बहकावे में नहीं आना है. हम तो राष्ट्र भक्त समाज के लोग हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मनोहर लाल लगातार भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है. भाजपा तीसरी बार जीत के साथ रिकॉर्ड भी बना रही है.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है. इस बार यहां की जनता भाजपा को बाहर करने का रास्ता दिखाएगी. हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. लिखा, भाजपा जानबूझकर किसानों को एमएसपी से वंचित रखना चाहती है. कई दिनों से किसानों का धान मंडियों में पहुंच रहा है. ऊपर से बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है. लेकिन सरकार धान की खरीद शुरू करने को तैयार नहीं है. इसलिए किसान एमएसपी से 500 रुपए कम में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं. कांग्रेस सरकार आने पर किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलेगी.


ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने पांच पूर्व मंत्रियों को जारी किया नोटिस, सरकारी कोठी खाली करने के दिए आदेश


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest