फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद से हर कोई रामलला के दर्शन करना चाहता है. जहां प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे दिन से ही लाखों राम भक्त मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं तो वहीं अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ रामलला के दर्शन करने की प्लानिंग कर ली है. खबर सामने आ रही है कि वह कैबिनेट सहयोगियों के साथ फरवरी के पहले सप्ताह में अयोध्या राम मंदिर का दौरा करेंगे.
मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था. इसी के बाद से रामलला के दर्शनों के लिए लगतारा राम भक्त अयोध्या की ओऱ बढ़े चले जा रहे हैं. इसी बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा ने राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान बनाया है. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे. इसी क्रम मे महाराष्ट्र कैबिनेट 5 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी. मालूम हो कि, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन वह 22 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. इसको लेकर सीएम ने कहा था कि वो अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल नहीं होंगे और इसके बजाय, जल्द ही पूरे मंत्रिमंडल के साथ मंदिर का दौरा करेंगे.
गौरतलब है कि 22 जनवरी को कार्यक्रम में न शामिल हो पाने को लेकर सीएम शिंदे ने कहा था, “अयोध्या हम सभी के लिए आस्था और गर्व का विषय है. इसलिए हम सभी ने फैसला किया कि केवल दो या तीन लोगों के मंदिर जाने के बजाय, हम सभी कैबिनेट में, हमारे विधायक और सांसद और भगवान राम में आस्था रखने वाले सभी लोग जल्द ही एक साथ अयोध्या जाएंगे.
मालूम हो कि 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव मनाया गया था. घरों में लोगों ने दीप जलाए थे तो वहीं आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की थी तो वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के ठाणे में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ढोल बजाकर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न मनाया था. इस दिन वह ऑनलाइन सामने आकर वाद्ययंत्र बजाते हुए दिखाई दे रहे थे.
-भारत एक्सप्रेस
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…