मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास.
Threat to bomb US Consulate in Mumbai: मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस के अनुसार यह धमकी मेल के जरिए दी गई है. मेल करीब 3 बजकर 50 मिनट पर भेजा गया है. अमेरिकी दूतावास मुंबई में बांद्रा कुर्ला काॅम्प्लेक्स के निकट स्थित है. मेल भेजने वाला स्वयं को अमेरिकी नागरिक बता रहा है.
शख्स ने मेल में लिखा है कि वह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ा देगा. इसके साथ ही वहां काम कर रहे अमेरिकियों को भी मार देगा. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(1) बी और 506(2) के तहत मामला दर्ज किया है.
यह भी पढ़ेंः ‘जवान बेटे की मौत पर भी इतना दुख नहीं हुआ…’ जयराम रमेश पर क्यों भड़के सभापति जगदीप धनखड़?
बता दें कि इससे पहले पिछले साल 26 दिसंबर को दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी में इजराइली एंबेसी के पास लो इंटेसिटी के दो धमाके हुए थे. यह धमाके एंबेसी से 260 मीटर दूर नंदास हाउस के गेट नंबर 4 के पास हुए थे. इस जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था. जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी मिला. इसमें दो संदिग्ध लोग दिखे थे. इस दौरान दिल्ली पुलिस को एक लेटर भी मिला. जो कि इजराइल के झंडे से लिपटा था.
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…