मनोरंजन

क्या प्रधानमंत्री बनना चाहेंगी कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने दिया जवाब कहा- श्रीकृष्णा कि कृपा रही तो…

Kangana Ranaut On Becoming PM: बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कहीं जाने वाली कंगना रनौत(Kangana Ranaut) हमेशा किसी ने किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सबसे ज्यादा अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) के प्रमोशन में बिजी चल रही है. इसी बीच राजनैतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली बेबाक एक्ट्रेस से एक इवेंट में सलाव पूछ लिया गया कि क्या वह देश की प्रधानमंत्री बनने की इच्छी रखती है? आइए जानते है एक्ट्रेस का इस सवाल पर क्या रिएक्शन था.

क्या प्रधानमंत्री बनना चाहेंगी कंगना रनौत?

हाल ही में कंगना रन्नौत तेलुगु मूवी रजाकर के ट्रेलर लॉन्च में पहुंची जहां पर एक्ट्रेस से नेक्स्ट पीएम बनने को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बहुत ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया. एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि,’जिस तरह से इस फिल्म में आपका स्टाइल है क्या आप नेक्स्ट पीएम बनना पसंद करेंगी.’ इसका जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा,’मैंने जो फिल्म की है इमरजेंसी वो देखने के बाद अब डेफिनेटली चाहोगे कि मैं प्राइम मिनिस्टर बनूं.’कंगना रनौत का यह जवाब सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. इमरजेंसी कंगना रन्नौत की पहली सोलो डायरेक्टोरियल मूवी है जिसमें उन्होंने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

राजनीति को लेकर कंगना ने दिए बयान

एक्ट्रेस ने पिछले साल फरवरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं एक संवेदनशील और समझदार इंसान हूं, कोई राजनीतिक शख्स नहीं हूं. मुझसे कई बार राजनीति में शामिल होने के लिए कहा गया, लेकिन मैंने हर बार मना कर दिया.’ हालांकि, पिछले साल ही नवबंर में ही कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘श्रीकृष्णा कि कृपा रही तो लड़ेंगे.’

फिल्म कब होगी रिलीज

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पिछले साल 24 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक अहम किरदारों में दिखेंगे. इससे पहले कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

44 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

3 hours ago