Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुंबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेजने वाले स्वयं को अमेरिकी नागरिक बताया

Threat to bomb US Consulate in Mumbai: मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी है. मेल भेजने वाले अंदर काम करने वाले सभी अमेरिकियों को भी मारने की बात कही है.

Threat to bomb US Consulate in Mumbai

मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास.

Threat to bomb US Consulate in Mumbai: मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस के अनुसार यह धमकी मेल के जरिए दी गई है. मेल करीब 3 बजकर 50 मिनट पर भेजा गया है. अमेरिकी दूतावास मुंबई में बांद्रा कुर्ला काॅम्प्लेक्स के निकट स्थित है. मेल भेजने वाला स्वयं को अमेरिकी नागरिक बता रहा है.

शख्स ने मेल में लिखा है कि वह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ा देगा. इसके साथ ही वहां काम कर रहे अमेरिकियों को भी मार देगा. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(1) बी और 506(2) के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ेंः ‘जवान बेटे की मौत पर भी इतना दुख नहीं हुआ…’ जयराम रमेश पर क्यों भड़के सभापति जगदीप धनखड़?

पिछले साल इजराइल एंबेसी के बाहर हुए दो धमाके

बता दें कि इससे पहले पिछले साल 26 दिसंबर को दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी में इजराइली एंबेसी के पास लो इंटेसिटी के दो धमाके हुए थे. यह धमाके एंबेसी से 260 मीटर दूर नंदास हाउस के गेट नंबर 4 के पास हुए थे. इस जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था. जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी मिला. इसमें दो संदिग्ध लोग दिखे थे. इस दौरान दिल्ली पुलिस को एक लेटर भी मिला. जो कि इजराइल के झंडे से लिपटा था.

यह भी पढ़ेंः बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, तेजस्वी ने विधायकों को अपने आवास पर रोका, JDU ने जारी किया व्हिप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital