बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
रवि तेजा, रजनीकांत
Rajinikanth Lal Salaam Box Office Collection: साल 2024 में 9 फरवरी फिल्मों के लिए काफी शानदार रहा. जहां कुल चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जिनमें से एक बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर-कृति सेनन के तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शामिल है. वहीं साउथ की बात करें तो साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. गुंटूर कारम और हनुमान ने भी शानदार कलेक्शन किया. लेकिन अब दो बड़े साउथ सुपरस्टार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर देने आ रहे हैं.
रजनीकांत ने साल 2024 में उनकी बेटी के निर्देश में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म ईगल से टक्कर मिल रही है. दोनों फिल्मों की कमाई के आकड़े भी सामने आ गए है. लाल सलाम के 2 दिनों के आकड़े के बारे में बात करें तो फिल्म ने 6.55 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं रवि तेजा की फिल्म ईगल ने 2 दिन में 10.95 करोड़ कमा लिए हैं. वे बॉक्स ऑफिस की रेस में काफी आगे चल रहे हैं.
बता दें कि रजनीकांत की बेटी निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ में पिता रजनीकांत का एक्सटेंडेड कैमियो दिखाया गया है. लेकिन फिल्म में उनका रोल काफी अहम है. वहीं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 3 करोड़ की कमाई की. इस लिहाज से फिल्म के दो दिनों का कुल कलेक्शन 6.55 करोड़ हो गया. ऐसी उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के तीसरे दिन तेज रफ्तार पकड़ सकती है.
वहीं बात करें रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ तो इस फिल्म का कलेक्शन लाल सलाम से बेहतर जा रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में 11 करोड़ के करीब कमा लिए हैं. ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 6.20 करोड़ कमाए थे वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ की कहानी एक कॉन्ट्रेक्ट किलर सहदेव वर्मा की है. फिल्म ‘ईगल’ कार्तिक गट्टमनेनी के डायरेक्शन और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी है. फिल्म में काव्या थापर, अनुपमा परमेश्वरन, विनय राय, नवदीप और मधु भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि ‘ईगल’ सिर्फ तेलूगू और हिंदी भाषा में ही पर्दे पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को अभी हिंदी में रिलीज नहीं किया गया है. इसके बावजूद ‘ईगल’ का कलेक्शन ‘लाल सलाम’ से ज्यादा है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…