देश

Night Duty पर Reels बना रहे पुलिसकर्मी, देखते ही देखते वायरल हो गया Video

Trending Police Officers Reel: सोशल मीडिया पर अक्सर लोग तरह-तरह की रील और वीडियो बनाते नजर आ जाते हैं. इसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल हैं, जो इन दिनों रील बनाने में लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई रील्स लोगों के दिलों को छू जाती हैं, वहीं कई ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाते हैं. अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तीन पुलिसकर्मी एक गाने पर रील रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं.

तीन पुलिस अधिकारीयों की इंस्टाग्राम रील ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रही है. इस में वे एक साथ नजर आ रहे हैं, जो बादशाह के ट्रेंडिंग गाने पर लिप-सिंक कर रहे हैं. बीच में खड़े पुलिसकर्मी का नाम रविराज है, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने इन तीनों अधिकारियों के एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है. साथ ही लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं. वीडियो में वर्दी पहने इन तीनों अफसरों के हाव-भाव देखने लायक हैं.

पुलिसकर्मियों का यह रील वायरल

इस वीडियो को raviraj0639 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. रवि राज नाम के इस पुलिस अफसर का इंस्टा बायो देखा जाए तो उसने खुद को टिकटॉक का एक्स बताया है. इस इंस्टाग्राम रील को 14 अप्रैल को शेयर किया गया है, जिसे अब तक 72 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इस रील को 6 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

36 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

50 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago