Tiger In Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सोमवार (25 दिसंबर) की देर रात जंगल से निकलकर एक बाघ रिहायशी इलाके में घुस आया. लोगों का नजर जैसे ही बाघ पर पड़ी तो हड़कंप मच गया. बाघ के गांव में घुसने का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बाघ एक दीवार पर आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है. बाघ के दीवार पर चढ़ने के बाद आस-पास बाड़बंदी कर दी गई. जिससे तेंदुआ बाहर न भाग सके.
जानकारी के मुताबिक, कलीनगर तहसील इलाके के अटकोना में बीत रात करीब डेढ़ बजे एक बाघ जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया. जिसे देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए. आनन-फानन में बाघ के गांव में घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई. वन विभाग और पुलिस की टीम जब तक गांव में पहुंचती, उससे पहले ही गांव के लोगों ने जिस दीवार पर बाघ घूम रहा था, उसके आस-पास की जगह को पूरी तरह से सील कर दिया. जिससे बाघ किसी पर हमला न कर पाए.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाघ गांव में एक दीवार पर करीब 7 घंटे तक घूमता रहा. इस दौरान तेंदुआ कभी आराम करता था तो कभी दीवार पर घूमता था. ये सिलसिला पूरी रात चलता रहा. वायरल वीडियो में लोग बाघ को घेरे हुए हैं. आस-पास काफी लोगों की भीड़ जमा है और पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं.
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन अभी तक बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है. ये कोई पहला मौका नहीं है, जब गांव में बाघ आ गया है, इससे पहले भी जिले के कई गांवों में बाघ और अन्य जंगली जानवर दस्तक दे चुके हैं.
फिलहाल बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगी हुई हैं. इसके अलावा बाघ को देखने के लिए कई गांवों के लोग भी पहुंच गए हैं. रिहायशी इलाकों में बाघ की बढ़ती चहलकदमी से लोग दहशत में हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…