Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: रिहायशी इलाके में घुसा बाघ, दीवार और छत पर घंटों घूमता रहा टाइगर, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वन विभाग की टीम

Tiger In Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सोमवार (25 दिसंबर) की देर रात जंगल से निकलकर एक बाघ रिहायशी इलाके में घुस आया.

Tiger In Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सोमवार (25 दिसंबर) की देर रात जंगल से निकलकर एक बाघ रिहायशी इलाके में घुस आया. लोगों का नजर जैसे ही बाघ पर पड़ी तो हड़कंप मच गया. बाघ के गांव में घुसने का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बाघ एक दीवार पर आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है. बाघ के दीवार पर चढ़ने के बाद आस-पास बाड़बंदी कर दी गई. जिससे तेंदुआ बाहर न भाग सके.

गांव में बाघ आने से हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, कलीनगर तहसील इलाके के अटकोना में बीत रात करीब डेढ़ बजे एक बाघ जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया. जिसे देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए. आनन-फानन में बाघ के गांव में घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई. वन विभाग और पुलिस की टीम जब तक गांव में पहुंचती, उससे पहले ही गांव के लोगों ने जिस दीवार पर बाघ घूम रहा था, उसके आस-पास की जगह को पूरी तरह से सील कर दिया. जिससे बाघ किसी पर हमला न कर पाए.

पूरी रात दीवार पर घूमता रहा बाघ

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाघ गांव में एक दीवार पर करीब 7 घंटे तक घूमता रहा. इस दौरान तेंदुआ कभी आराम करता था तो कभी दीवार पर घूमता था. ये सिलसिला पूरी रात चलता रहा. वायरल वीडियो में लोग बाघ को घेरे हुए हैं. आस-पास काफी लोगों की भीड़ जमा है और पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- Amrit Bharat Express: 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या को देंगे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, रेल मंत्री ने बताई खासियत

वन विभाग बाघ को पकड़ने में जुटी

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है, लेकिन अभी तक बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है. ये कोई पहला मौका नहीं है, जब गांव में बाघ आ गया है, इससे पहले भी जिले के कई गांवों में बाघ और अन्य जंगली जानवर दस्तक दे चुके हैं.

पहले भी गांवों में आ चुके हैं जंगली जानवर

फिलहाल बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगी हुई हैं. इसके अलावा बाघ को देखने के लिए कई गांवों के लोग भी पहुंच गए हैं. रिहायशी इलाकों में बाघ की बढ़ती चहलकदमी से लोग दहशत में हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital