(प्रतीकात्मक तस्वीर)
आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में प्रसाद के तौर पर मिलने वाले लड्डुओं को बनाने में इस्तेमाल घी में जानवरों की चर्बी मिले होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के शासन काल में ऐसा हुआ था.
गुजरात में केंद्र द्वारा संचालित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के पशुधन और खाद्य विश्लेषण और अध्ययन केंद्र (CALF) की प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि YSRCP के सत्ता में रहने के दौरान प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में पशु की चर्बी की मौजूदगी थी.
इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर भी इस विवाद से जुड़ गया है. दरअसल इस साल जनवरी में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तिरुपति से 1 लाख लड्डू भेजे जाने की खबरें आई थीं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये लड्डू राम मंदिर भेजे गए थे या नहीं. इस विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख-पत्र पाञ्चजन्य ने तिरुपति मंदिर के लड्डूओं को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है.
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू जिस घी में बने, उसमें पशुओं की चर्बी होने का दावा
पाञ्चजन्य ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा है, ‘इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता! तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलाया जा रहा था जानवरों की चर्बी, सूअर का फैट और मछली का तेल. जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने हिंदुओं की आस्था के साथ किया अन्याय! लैब में हुए सैंपल टेस्ट में सामने आई बड़ी जानकारी! आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी थी जानकारी, अब मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलाया जा रहा है घी.’
मालूम हो कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार पर तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जाने वाली पवित्र मिठाई ‘तिरुपति लड्डू’ को बनाने में पशुओं की चर्बी सहित घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया था. मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘तिरुपति के लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाए गए थे… उन्होंने घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था.’
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…