Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या तिरुपति से 1 लाख लड्डू अयोध्या के राम मंदिर भेजे गए थे? लड्डूओं में जानवरों की चर्बी होने पर भड़का RSS!

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि वाईएसआरसीपी के सत्ता में रहने के दौरान प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में पशु की चर्बी की मौजूदगी थी.

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में प्रसाद के तौर पर मिलने वाले लड्डुओं को बनाने में इस्तेमाल घी में जानवरों की चर्बी मिले होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के शासन काल में ऐसा हुआ था.

गुजरात में केंद्र द्वारा संचालित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के पशुधन और खाद्य विश्लेषण और अध्ययन केंद्र (CALF) की प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि YSRCP के सत्ता में रहने के दौरान प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में पशु की चर्बी की मौजूदगी थी.

अयोध्या से जुड़ा विवाद

इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर भी इस विवाद से जुड़ गया है. दरअसल इस साल जनवरी में राम ​मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तिरुपति से 1 लाख लड्डू भेजे जाने की खबरें आई थीं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये लड्डू राम मं​दिर भेजे गए थे या​ नहीं. इस विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख-पत्र पाञ्चजन्य ने तिरुपति मंदिर के लड्डूओं को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है.


ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू जिस घी में बने, उसमें पशुओं की चर्बी होने का दावा


RSS के मुख-पत्र पाञ्चजन्य ने क्या लिखा

पाञ्चजन्य ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा है, ‘इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता! तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलाया जा रहा था जानवरों की चर्बी, सूअर का फैट और मछली का तेल. जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने हिंदुओं की आस्था के साथ किया अन्याय! लैब में हुए सैंपल टेस्ट में सामने आई बड़ी जानकारी! आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी थी जानकारी, अब मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलाया जा रहा है घी.’

आंध्र के मुख्यमंत्री ने लगाया था आरोप

मालूम हो कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार पर तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जाने वाली पवित्र मिठाई ‘तिरुपति लड्डू’ को बनाने में पशुओं की चर्बी सहित घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया था. मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘तिरुपति के लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाए गए थे… उन्होंने घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital