देश

TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसदी छोड़ी, बोलीं- मुझे अपमानित किया गया

TMC MP Mimi Chakraborty resigns: टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मिमी ने यह इस्तीफा पार्टी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी को सौंपा है. मिमी ने कहा कि वह टीएमसी के स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं हैं. बता दें कि मिमी जादवपुर सीट से सांसद हैं. बता दें कि मिमी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है. हालांकि उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को नहीं सौंपा है इसलिए इसे औपचारिक इस्तीफा नहीं माना जाएगा. बता दें कि मिमी ने 2012 में फिल्म चैंपियन से करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने बंगाल में 25 ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

राजनीति नहीं करना चाहती थी

जानकारी के अनुसार मिमी गुरुवार को विधानसभा पहुंचीं और सीएम ममता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम ममता से कहा कि वह इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा ममता बनर्जी को सौंप दिया हैं. उन्होंने कहा कि वह राजनीति में नहीं रहना चाहती हैं. वह समझ गई हैं कि राजनीति उनके लिए नहीं है. वह कभी भी राजनीति नहीं करना चाहती थी.

मानसिक पीड़ा से जूझ रही हूं

मिमी ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि वह मानसिक पीड़ो से जूझ रही हैं. मिमी ने दावा किया कि उन्हें कभी मंच पर, कभी फोन पर, कभी अन्य तरीकों से बार-बार अपमानित होना पड़ा. उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी मानसिक पीड़ा थी कि वह आमने-सामने बैठ कर बात नहीं कर सकती थी.

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी ने बांग्ला फिल्म अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया था. वहीं भाजपा ने अनुपम हाजरा को उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने हाजरा को 2 लाख 95 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago