खेल

IND vs ENG: राजकोट में रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, ठोका टेस्ट करियर का 11वां शतक

Rohit Sharma Century: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में आज से शुरू हो गया है. पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा. हिटमैन का बल्ला उस समय चलना शुरू कर दिया, जब शुरुआत में ही टीम के 3 बल्लेबाज 33 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे. इसके बाद रोहित शर्मा ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया. रोहित शर्मा राजकोट में अपने करियर का पहला मैच खेलने उतरे और शतकीय पारी खेलकर अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए.

रोहित शर्मा ने ठोका शतक

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोका. उन्होंने 158 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के और 11 चौके निकले. राजकोट के मैदान पर खेलते हुए रोहित शर्मा का ये पहला टेस्ट शतक है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने तीसरा शतक जड़ दिया है. वहीं रोहित शर्मा के ओवरऑल टेस्ट करियर की बात करें तो ये उनका 11वां शतक रहा. उन्होंने 196 गेंदों का सामना करते हुए 131 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 14 चौके लगाए. रोहित शर्मा ने साल 2021 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया था. उस मैच में हिटमैन ने 161 रनों की पारी खेली थी. उसी साल सितंबर में रोहित ने दूसरा शतक लगाया था. उस मैच में रोहित शर्मा ने 127 रन बनाए थे.

इंटरनेशनल करियर का 47वां शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का यह 47वां शतक रहा. इस समय एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट को पीछे छोड़ दिया है. एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. जबकि, डेविड वॉर्नर 49 शतक के साथ दूसरे नंबर पर है. रोहित शर्मा 47 शतक के साथ तीसरे और जो रूट 46 शतक के साथ चौथे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें-

India vs England 3rd Test Day 1: राजकोट टेस्ट के पहले दिन रोहित-जडेजा ने ठोका शतक, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 326-5

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट से बाहर हुए मुकेश कुमार, अब इस टीम के साथ दिखेंगे खेलते

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

35 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

48 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

57 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago