सज-धज कर तैयार हुआ राम मंदिर (फोटो सोशल मीडिया)
Ramlala Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. श्रीराम मंदिर भांति-भांति के फूलों से सज-धज कर तैयार हो गया है. राम मंदिर की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिनको लोग अपलक निहार रहे हैं. कार्यक्रम का आयोजन कल होने वाला है. ऐसे में जहां पूरी अयोध्या राम मय हो गई है तो वहीं प्रदेश भर में घर-घर राम नाम के झंडे लग गए हैं और मंदिरो में राम भजन गुंजायमान हो रहे हैं. इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आज 55 देशों के 100 वीआईपी अयोध्या पहुंचेंगे.
मध्याधिवास और शैयाधिवास का होगा अनुष्ठान
मालूम हो कि सोमवार यानी 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और उनके हाथों से ही कई अनुष्ठान होंगे. हालांकि मंदिर में 16 जनवरी से ही प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी है. राम लला की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान की जा चुकी है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के सम्पन्न होने को लेकर अब मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है. ऐसे में आज रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के जल के 125 कलश से धोया जाएगा और फिर रामलला का मध्याधिवास होगा और शाम को शैयाधिवास का अनुष्ठान होगा और इसके बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. बता दें कि राम मंदिर तक जाने वाले मार्क को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है तो वहीं दीवारों पर भगवान राम से सम्बंधित चित्र उकेरे गए हैं. जगह-जगह पर रामायण की तमाम चौपाइयों से सम्बंधित चित्रों को भी उकेरा गया है.
ये नई अयोध्या है
राम मंदिर का नवनिर्मित भवन और प्रवेश द्वार अलग ही छटा बिखेर रहा है. लोग अपनी नई अयोध्या को देखने के लिए आतुर हैं, लेकिन 22 जनवरी को कार्यक्रम को देखते हुए आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन 23 जनवरी से राम मंदिर के पट राम भक्तो के लिए खोल दिए जाएंगे. 22 जनवरी को केवल उनको ही अयोध्या में प्रवेश मिलेगा, जिनको मंदिर ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण दिया गया है. मंदिर कार्यक्रम को देखते हुए शहर के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस के साथ ही कमांडो को तैनात किया गया है.
ये भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: भक्तों की सुरक्षा के लिए अयोध्या में खास बंदोबस्त, हाई टेक गैजेट्स और AI की लेंगे मदद
बता दें कि अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन को देखते हुए पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है.कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग कार्यक्रम से एक दिन पहले ही मंदिरों में पूजा-पाठ करने के लिए उमड़ पड़े है. तो दूसरी ओर मेरठ से खबर सामने आ रही है कि यहां पर मंदिरों में भजन कीर्तन हो रहे हैं और गलियों में श्रीराम के नाम की गूंज हैं. 22 जनवरी का मुख्य प्रसाद हल्दीराम ने तैयार किया है. वहीं मेरठ में 22 जनवरी को एक लाख घरों में लड्डू बांटे जाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए भाजपा नेता संगीत सोम तैयारी में जुटे हुए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…