देश

UP News: आज अयोध्या में सीएम योगी विकास कार्यों का लेंगे जायजा, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इन तारीखों पर करेंगे पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन

UP News: अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. तो वहीं आज फिर वह अयोध्या के दौरे पर पहुंचने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे वह अयोध्या पहुंचेंगे. पहले वह हनुमानगढ़ी जाएंगे और फिर राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे. तो वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहे भक्तों की भीड़ को लेकर सीएम योगी बैठक भी करेंगे. इसके अलावा रामलला के दर्शन करने लिए हर महीने अन्य राज्यों से आने वाले अतिथियों व वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के दर्शन पूजन को लेकर भी सीएम समीक्षा बैठक करेंगे.

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी. इसी के दूसरे दिन यानी 23 तारीख को मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे. अपने रामलला की एक झलक देखने के लिए दूसरे दिन से ही भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. रोज ही यहां पर लाखों भक्त भगवान राम के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. कोई पैदल जा रहा है तो कोई साइकिल से यात्रा कर.

ये भी पढ़ें- UP News: “अगर हमने ऐसा नहीं किया तो हम सब मारे जाएंगे…” कानपुर में राम जानकी मंदिर और भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कम्प

अब तक इतने भक्तों ने किया दर्शन

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, रामलला के दर्शन के पहले दिन साढ़े चाल लाख भक्त पहुंचे थे तो वहीं 24 जनवरी को 2.5 लाख, 25 जनवरी को 2 लाख, 26 जनवरी के दिन 3.5 लाख, 27 जनवरी को 2.5 लाख और 28 जनवरी को 3.25 लाख लोग अपने बालक राम के दर्शन कर चुके हैं. तो राम मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सीएम योगी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

इन तारीखों पर कई राज्यों के CM करेंगे दर्शन

सूत्रों के मुताबिक, 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन-पूजन करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे तो वहीं 1 फरवरी को यूपी सीएम योगी की कैबिनेट रामलला का पूजन करेगी. इसी क्रम में 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ रामलला के आशीर्वाद लेंगे तो 5 फरवरी को महाराष्ट्र के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचेंगे. 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे. तो वहीं 9 फरवरी को हरियाणा, 12 फरवरी को राजस्थान, 15 फरवरी को गोवा, 22 फरवरी को असम, 24 फरवरी को गुजरात और 4 मार्च को एमपी के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला का विधिवत पूजन करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago