देश

पीएम नरेंद्र मोदी कल बेट द्वारका में ‘सुदर्शन सेतु’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जानें पुल की खासियतें

Sudarshan Setu Bet Dwarka: पीएम नरेंद्र मोदी कल गुजरात में बेट द्वारका स्थित सुदर्शन सेतु पुल का उद्घाटन करेंगे. इस पुल को बनाने में 980 करोड़ रुपए की लागत आई है. इस पुल की कुल लंबाई 2.3 किमी. है. इसके अलावा इस पुल पर 2.45 किमी. की एप्रोच रोड और पार्किंग की सुविधा भी है. इतना ही नहीं इस पुल पर बने घुमावदार तोरण इस पुल को अद्भुत बनाते हैं.

सदुर्शन सेतु ओखा को बेट द्वारका से जोड़ेगा. इससे बेट द्वारका जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी. इससे पहले खराब मौसम में श्रद्धालुओं को बेट द्वारका जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. ऐसे में इस पुल के बन जाने से अब भक्तों को निराश नहीं होना पड़ेगा. बता दें कि पीएम मोदी कल गुजरात में 4 हजार करोड़ से अधिक की 11 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे.

बेट द्वारका में निवास करते हैं श्रीकृष्ण

बता दें कि सुदर्शन सेतु पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. द्वारका जिले में कुल 21 द्वीप हैं. इसमें से सिर्फ बेट द्वारका पर ही लोग रहते हैं. यहां 12 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण बेट द्वारका में ही निवास करते हैं. यहां हनुमानजी और उनके पुत्र मकरध्वज का भी मंदिर है. जो कि पूरे विश्व में एकमात्र मंदिर है. वर्षों से तीर्थयात्री नौकाओं के जरिए बेट द्वारका जाया करते थे.

ये भी पढ़ेंः Video: ‘ऐसा तो नहीं होगा कि मोदीजी ने घर में झगड़ा करवा दिया…’ वाराणसी में महिला पशुपालकों से मिले पीएम मोदी

सुदर्शन सेतु के अलावा पीएम मोदी राजकोट एम्स का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा कल 5 नए एम्स का लोकार्पण भी करेंगे. इतना ही नहीं पीएम जामनगर, द्वारका, पोरबंदर जिलों में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव को लेकर 4 राज्यों में आप-कांग्रेस में बनी सहमति! सीट बंटवारे को लेकर यह फाॅर्मूला आया सामने

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

11 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

36 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

42 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

2 hours ago