देश

Atiq-Ahsraf Shot Dead: ‘चुनावी गुंडा टैक्स’ वसूलता था माफिया अतीक अहमद, जारी करता था सफेद-गुलाबी पर्ची, फिर ऐसे कमाता था पैसा…

Mafia Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद भी उसके राज खुलने का सिलसिला जारी है. अतीक अहमद अपना खुद का राज और वसूली के दम पर व्यापारियों से टैक्स वसूलता था. इसके लिए वह अलग-अलग पर्चियां भी बांटता था और पर्चियों का रेट भी अलग-अलग होता था. माफिया अतीक दो तरह की पर्चियां बांटा करता था एक गुलाबी रंग की तो दूसरी सफेद रंग की. वह छोटे व्यापारियों के लिए गुलाबी पर्ची और बड़े व्यापारियों-बिल्डरों को सफेद पर्ची दिया करता था.

छोटे व्यापारियों को दी जाने वाली गुलाबी पर्ची के दाम 3 से 5 पांच लाख रुपये तक हुआ करते थे. वहीं सफेद पर्ची देकर माफिया बड़े व्यापारियों से पांच लाख के ऊपर के दाम वसूलता था.

सालों से चल रहा था अतीक का चुनाव टैक्स लेने का धंधा

जानकारी के मुताबिक, अतीक चुनाव लड़ने के लिए व्यापारियों से काफी समय से टैक्स लेता हुआ आ रहा था. वह व्यवसाय और बिल्डर से जुड़े कारोबारियों से इलेक्शन लड़ने के लिए टैक्स लेता था. इसके लिए कारोबारियों को ‘गुंडा टैक्स पर्ची’ जारी होती थी. इसके बाद कारोबारी नकद के साथ अतीक के खाते में भी पैसे जमा कराते थे. अतीक अहमद के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में चुनाव टैक्स के पैसे जमा होते थे. दरअसल अतीक का अपना बिल्डर नेक्सस था. वो जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करता और फिर बिल्डर के जरिए उनसे पैसा कमाता था.

जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद के बाद एक और नाम सामने आया है. वो भी अपनी माफिया गिरी के चलते इस तरह से पैसे कमाता है. उसका है मोहम्मद मुस्लिम पुलिस अभी इसकी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें-  Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अब लड़कियों की तरह स्कर्ट में घूमते दिखे दो लड़के, लोग बोले- भाई तू चूड़ियां भी पहन लेता…

कैसे हुई थी अतीक की हत्या ?

बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उस वक्त तीनों ने हत्या कर दी थी, जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था. यह घटना बीते शनिवार (15 अप्रैल) की रात करीब 10 बजे हुई थी. हत्यारे पत्रकार बनकर पहुंचे थे और उस दौरान माफिया ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी, जब मीडिया दोनों से सवाल-जवाब कर रही थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तीनों का लाइव शूटआउट भी दिखाई दे रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago