देश

Azam Khan: 48 घंटे के भीतर आजम खान के खिलाफ एक और केस दर्ज, चुनाव आयोग पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Azam Khan: इन दिनों सपा नेता आजम खान की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पहले ही विधायकी गवां चुके समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर उपचुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का एक और मुकदमा दर्ज कर हो गया है. पिछले दो दिनों में आजम खान पर ये दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है.

विधानसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में रामपुर किले के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस जनसभा में आजम खान ने भी भाषण देते हुए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा था. आजम खां ने कहा,  ‘चीफ इलेक्‍शन कमिश्नर साहब आप यहां आ जाओ और दे दो  सर्टिफिकेट विधायकी का. हम भी भांडों की तरह ताली बजाएंगे. ये जरूरी नहीं की केवल आप ही भांडगिरी करो. हमे भी भांड बना लो.’ इतने पर भी आजम खान चुप नहीं हुए उन्होंने आगे कहा ‘ सियासत भांडगिरी से नहीं होती. देश भांडगिरी से नहीं चलता है.’ उन्होंने बुर्कापेशों पर डंडे बरसाने वालों को जिंदाबाद भी कहा.

किन-किन धाराओं में मुक़दमा दर्ज हुआ आजम खान पर 

आजम खान (Azam Khan) के बयान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा है. मामले के अंतर्गत उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है. इस मामले में नहर खंड के अवर अभियंता और वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी सुरेश कुमार सागर ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है. आजम खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 505 (1) (बी) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत रिपोर्ट लिखी गई है.

यह भी पढ़ें- Mainpuri Bypolls: क्या मैनपुरी में सपा के लिए काम करेगा पुराना ‘फॉर्मूला’?

क्या कहा पुलिस ने 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने कहा, आजम खां पर गलत बयानबाजी के साथ आचार संहिता का उल्लंघन करने और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करने का आरोप है, इस घटना के दो दिन पहले हीं गंज थाने में महिलाओं के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई है. आजम खान के खिलाफ अब विचाराधीन मुकदमों की संख्या 95 हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Yagyavalkaya Mishra

Recent Posts

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

13 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

17 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago