Categories: मनोरंजन

Ajay Devgn: बिना हेलमेट भरी भीड़ में स्कूटी लेकर घुस गए अजय देवगन और फिर…

Ajay Devgn: अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2)  ने अच्छी कमाई कर ली है. फिल्म अब भी सिनेमाघर तक दर्शकों को खींच रही है. फिल्म की सफलता से खुश अजय ने अपनी अगली फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म की शूटिंग का हाल ही में एक वीडियो अजय  देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में अजय देवगन तेजी से स्कूटी दौड़ा रहे हैं और भीड़ उनके पीछे भाग रही है.

अजय की फिल्म ‘भोला’ साउथ मूवी ‘कैथी’ (Kaithi) का हिन्दी रीमेक है. साउथ फिल्म में कार्थी (Karthi) ने लीड रोल ​प्ले किया था. हिंदी रीमेक में अजय लीड रोल प्ले कर रहे हैं और वे शिवभक्त के तौर पर दिखाई देंगे. अजय ने इसकी शूटिंग से जो ​वीडियो शेयर किया है, उसमें वे बिना हेलमेट भीड़ के बीच में से स्कूटी ले जा रहे हैं. वहीं, भीड़ उनकी फोटोज क्लिक करने लिए पीछे भाग रही है.

ये भी पढ़ें- Actors Stories: जब 5 साल की उम्र में खो गए थे Tusshar Kapoor, जानिए बेटे को जितेंद्र ने कैसे ढूंढा

प्लीज हेलमेट लगाएं…

अजय का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चूंकि इसमें अजय बिना हेलमेट दिख रहे हैं इसलिए उन्होंने कमेंट सेक्शन में खास तौर पर इसे लेकर लोगों को जागरुक किया है. अजय ने लिखा है, ‘यह अच्छा है जब भीड़ किसी वजह से हमारा  पीछा करती है. सभी के प्यार के लिए ढेर सारा शुक्रिया. प्लीज, हमेशा राइड करते समय हेलमेट पहनें. मैं वीडियो में बिना हेलमेट दिख रहा हूं क्योंकि मैं शूटिंग का हिस्सा था’. वीडियो में नीचे भी लिखा गया कि गाड़ी चलाते हुए हमेशा हेलमेट पहनें.बता दें कि फिल्म ‘भोला’ के बाद अजय देवगन फिल्म ‘सिंघम’ के अगले पार्ट से ​जुड़ेंगे, जिसे रोहित शेट्टी निर्देशित करेंगे.

कमेंट बॉक्स में ऐसा है फैंस का रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट करके बताया कि,आपके चाहने वाले बहुत है. ये हल्ला हो रहा हैं ये हल्ला नहीं .ये आपके प्रति प्रेम है. आपके प्रति प्रेम है आपके चाहने वालों का.वहीं एक यूजर ने मजीकिया अंदाज में लिखा- सर अगर कोई स्कूटी के नीचे आ गया तो ‘दृश्यम 3’ बन जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

8 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

25 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

30 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago