देश

दिल्ली के अस्पतालों के बाद IGI एयरपोर्ट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक ही आईडी से आए ईमेल

New Delhi News: दिल्ली के स्कूलों में कुछ दिनों पहले बम की धमकियां मिली थी. इसके कुछ ही दिनों बाद अब दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. संजय गांधी अस्पताल और बुराड़ी अस्पताल को ई मेल जरिए ये धमकी दी गई है. वहीं आईजीआई एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूत्रों के मुताबिक धमकी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों अस्पतालों में तलाशी जारी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, बम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें बम स्क्वाड और दमकल विभाग की टीमें अस्पताल पहुंची और तलाशी शुरु कर दी. हालांकि, पुलिस की जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

आईजीआई एयरपोर्ट को भी मिली धमकी भरा ईमेल

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली और गुजरात के अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, पुलिस के जांच में ये अफवाह निकली थी. दिल्ली के 131 स्कूलों, गुरुग्राम के 5, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 3 स्कूलों को दो मई को ये ईमेल भेजे गए थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, अभी तक के पुलिस जांच में एयरपोर्ट पर कुछ भी नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में किसे हराने के लिए NOTA दबाने की अपील कर रहे कांग्रेसी नेता? पढ़ें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago