Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश में किसे हराने के लिए NOTA दबाने की अपील कर रहे कांग्रेसी नेता? पढ़ें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि हमारे प्रत्याशी को कुछ लोगों ने चोरी कर लिया है. उन लोगों ने आपसे वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया.

Madhya Pradesh Congress

कांग्रेस नोटा दबाने की अपील कर रही.

Election 2024: लोकसभा चुनाव में 3 चरणों का मतदान हो चुका है. 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी. इसी बीच मध्य प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है. यहां पर कांग्रेस के नेता लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे NOTA का बटन दबाएं. ये अपील लोगों के बीच पहुंचकर और सोशल मीडिया पर की जा रही है.

इसलिए हो रही NOTA की अपील

कांग्रेस के नेताओं से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया था. जिसके बाद बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी. इसी को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि लोग नोटा का बटन दबाएं. जिससे बीजेपी को सबक मिले. कांग्रेस का मानना है कि ऐसा करने पर बीजेपी को सही रास्ते पर लाया जा सकता है.

कांग्रेस किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि पार्टी किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगी. भाजपा को सबक सिखाने के लिए पार्टी के लोग जनता से अपील कर रहे हैं कि वे सभी लोग NOTA का इस्तेमाल करें.

कांग्रेस नेता ने की अपील

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि “हमारे प्रत्याशी को कुछ लोगों ने चोरी कर लिया है. उन लोगों ने आपसे वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया. इसलिए अगर इन चोरों को जवाब देना चाहते हैं तो नोटा पर वोट करके इस लोकतंत्र बचाने के लिए सामने आएं.

वहीं कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि “इंदौर के वोटर्स ने पिछले साल नगर निगम और असेंबली इलेक्शन में बीजेपी को जीत दिलाई थी, लेकिन उसके बाद भी बीजेपी ने अक्षय कांति बम को लालच देकर नामांकन वापस करा लिया. अब समय आ गया है कि जनता इसका जवाब NOTA के जरिए भाजपा को दे.

35 साल से बीजेपी का सीट पर कब्जा

गौरतलब है कि बीजेपी पिछले 35 सालों से इंदौर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करती आई है. इस बार कांग्रेस के पास उम्मीदवार भी नहीं है, जो बीजेपी के सामने चुनाव लड़ सके. अक्षय कांति बम के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उसे दूसरा उम्मीदवार खड़ा करने की अनुमति दी जाए. हालांकि SC ने इस याचिका को खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें- “मोदी भारत के प्रधानमंत्री केवल इसलिए बन सके क्योंकि…”, खड़गे का पीएम मोदी पर करारा हमला

कांग्रेस की ओर से की जा रही नोटा की अपील को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लोगों को नोटा दबाने के लिए उकसाना लोकतंत्र में अपराध है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital