मनोरंजन

किसान आंदोलन को लेकर आखिर कंगना रनौत ने ऐसा क्या बोला था? जिससे भड़की CISF की महिला जवान ने जड़ दिया थप्पड़

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला गार्ड ने जोरदार थप्पड़ मार दिया था. बदसलूकी की घटना के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. दरअसल जिस महिला ने कंगना को थप्पड़ जड़ा वो CIFS की कॉन्स्टेबल हैं और उसका नाम कुलविंदर कौर है.

कुलविंदर, कंगना रनौत के किसान विरोधी बयान से नाराज थीं. कुलविंदर को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है. ऐसे में सभी लोग के मन में ये सवाल हैं कि आखिर किसान आंदोलन में कंगना रनौत ने ऐसा क्या बोल दिया था, जिसको लेकर CISF की जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, आइए जानते हैं.

इस ट्वीट पर कॉन्स्टेबल नाराज थी

कंगना रनौत ने एक ट्वीट में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान पंजाब की 80 साल की एक बुजुर्ग महिला किसान की गलत पहचान कर उन्हें बिलकिस बानो कहा था. कंगना ने जो ट्वीट किया था उसमें एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही थीं, जो भले ही झुककर चल रही थीं, लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन का झंडा बुलंद किए हुए था. उनका नाम मोहिंदर कौर था.

कंगना ने मोहिंदर कौर की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘हा हा हा. ये वही दादी हैं जिन्हें टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया था और ये 100 रुपये में उपलब्ध हैं.’ हालांकि कंगना ने बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया था.

बता दें कि कंगना ने जिस बिलकिस बानो का जिक्र किया था, वह 82 साल की बुजुर्ग महिला हैं और उन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में CAA प्रोटेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं.

घटना के बाद कंगना ने कही ये बात

अपने साथ हुई घटना के बाद कंगना ने कहा कि मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं. मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी. सबसे पहले कि- I’m safe. I’m perfectly fine. आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ, वह सिक्यॉरिटी चेक के दौरान हुआ. वहां मैं सिक्यॉरिटी चेक करके जैसे ही निकली, तो दूसरे केबिन में जो सुरक्षा कर्मचारी थी, उन्होंने मेरे जाने का इंतजार किया और साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया. गालियां दीं. मैंने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं. मैं सेफ हूं, लेकिन मेरी चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उसे कैसे हैंडल किया जाएगा.

ये शख्स CISF जवान को देना चाहता है 1 लाख

सोशल साइट एक्स पर गगनदीप नाम के एक पत्रकार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंजाब का एक बिजनेसमैन कुलविंदर को 1 लाख रुपये देने की बात कर रहा है. कैप्शन में लिखा है, ‘जीरकपुर (मोहाली) के बिजनेसमैन शिवराज सिंह बैंस ने घोषणा की है कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को एक लाख रुपये देंगे.’


ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को CISF जवान ने जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ Video, देखें


CISF ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी प्रदान करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कंगना से मारपीट की घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं. अधिकारियों ने कहा कि अब तक उनके (महिला कॉन्स्टेबन) खिलाफ कोई सतर्कता जांच या सजा नहीं हुई है, उनके पति भी उसी हवाई अड्डे पर तैनात हैं.

वहीं, घटना को गंभीर मामला बताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने गंभीर कार्रवाई की मांग की और कहा कि पैनल ने इस मामले को CISF के साथ उठाया है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग खुद ही सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

17 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

36 minutes ago