देश

47 सेकंड, 14 वार: उज्जैन में सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, प्रेमिका लड़ रही जिंदगी की जंग

Ujjain lover attack case: धार्मिक नगरी उज्जैन का दवा बाजार इलाका शनिवार को उस वक्त दहल उठा, जब एक सिरफिरे प्रेमी ने सरेराह अपनी ही प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस खूनी खेल का एक-एक सेकंड रोंगटे खड़े कर देने वाला था. आरोपी ने महज 47 सेकंड के भीतर युवती पर 14 बार चाकू से वार किए. दिनदहाड़े हुए इस जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों में ही दबोच लिया है. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

सरेराह कत्ल की कोशिश

चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात के वक्त युवती दवा बाजार इलाके से गुजर रही थी. तभी उसका प्रेमी सुनील वहां आ धमका. दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते सुनील ने अपना आपा खो दिया. उसने जेब से धारदार चाकू निकाला और युवती पर टूट पड़ा. उसने युवती के पेट, हाथ और गर्दन को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक 14 बार वार किए. युवती लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और तड़पने लगी, लेकिन बेरहम हमलावर तब तक नहीं रुका जब तक वह अधमरी नहीं हो गई.

अस्पताल में भर्ती, हालत बेहद गंभीर

चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खून से लथपथ युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, युवती की गर्दन और पेट पर गहरे जख्म आए हैं, फिलहाल युवती की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

यह भी पढ़ें: चंदौली में एक ही दिन दो दर्दनाक घटनाओं से सनसनी, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कुछ ही घंटों में पुलिस की गिरफ्त में सुनील

वारदात की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन पुलिस तुरंत एक्शन में आई. शहर के चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. पुलिस की तत्परता से मुख्य आरोपी सुनील को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश का लग रहा है. आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर सरेराह महिलाओं की सुरक्षा और एकतरफा या सनकी प्यार के हिंसक रूप पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Swati Pandey

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

34 minutes ago