Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने कोर्ट में दी सरेंडर की अर्जी, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों की मदद का है आरोप

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद, उसकी पत्नी, बेटे और बहन समेत उसके कई गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज है.

umesh pal murder

माफिया अतीक अहमद और आयशा नूरी

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में मंगलवार को प्रयागराज की एक अदालत में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दायर की है. उमेश पाल की हत्या मामले में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उसकी दो बेटियों को पुलिस ने वॉन्टेंड घोषित किया है. पुलिस अतीक की बहन और उसकी दो भांजियों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इन सभी पर शूटर्स को संरक्षण देने का आरोप है.

इस बीच, आयशा नूरी की कोर्ट में सरेंडर के लिए दायर की गई अर्जी के मामले पर जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दायर की है. उन्होंने बताया कि गत 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में आयशा नूरी भी आरोपी है.

अर्जी पर 13 अप्रैल को सुनवाई

अदालत आयशा नूरी की अर्जी पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगी. अग्रहरि ने बताया कि अदालत ने धूमनगंज थाना को सुनवाई की तारीख पर जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की भी पुलिस को तलाश है लेकिन अभी तक वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही है.

शाइस्ता पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 25 हजार से 50 हजार कर दिया है. उमेश पाल हत्याकांड में नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद शाइस्ता फरार हो गई थी. इसके बाद से ही पुलिस शाहिस्ता परवीन, असद और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर्स को ढूंढने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस ऑपरेशन में प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ की कई टीमें जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला- “ये मुझे मारना चाहते हैं”

अतीक पर जेल में बैठकर हत्या की साजिश रचने का आरोप

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद, उसकी पत्नी, बेटे और बहन समेत उसके कई गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज है. इस केस की जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि अतीक ने उमेश को मारने के लिए पूरी योजना साबरमती जेल में बैठकर बनाई थी. इस मामले में छानबीन कर रही यूपी पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital