देश

Asad Encounter: भतीजे असद की मौत पर बोला अतीक का भाई अशरफ-“अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले लिया”

Umesh Pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. शनिवार को उसे दफना दिया गया. जिस अतीक अहमद की कभी प्रयागराज से लेकर पूरे यूपी में तूती बोला करती थी. वह अपने बेटे के जनाजे में भी शामिल नहीं हो सका. वहीं उमेश पाल हत्याकांड में फरार उसकी बीवी शाइस्ता भी नहीं पहुंची. हालांकि उसके आने की आशंका थी, लेकिन भारी पुलिस फोर्स तैनात होने के कारण वह नहीं पहुंची.

वहीं कब्रिस्तान में दो महिलाएं पहुंची हैं जिन्होंने आईडी दिखाने के नाम पर पुलिस से कहा कि कब्रिस्तान में जाने के लिए आईडी नहीं दिखानी पड़ती है. फिलहाल पुलिस इन दोनों महिलाओं की जांच कर रही है. अभी दोनों के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन ये कहा जा रही है कि दोनों में से एक महिला शाइस्ता की बहन है. दोनों स्कूटी से कब्रिस्तान आई थी.

दूसरी ओर जहां बेटे की मौत पर अतीक ने चुप्पी साधी ली है, जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ का बयान सामने आया है. उसने अपने भतीजे की मौत पर कहा है, “अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले लिया.” अशरफ ने ये बयान मीडिया द्वारा एनकाउंटर पर पूछे गए सवाल को लेकर दिया. इस दौरान वह शांत दिखाई दे रहा था. उसके चेहरे पर शिकन थी और वह परेशान लग रहा था. वहीं जेल में अशरफ की हालत बिगड़ने की भी जानकारी सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें- Asad Encounter: भारी सुरक्षा के बीच कसारी-मसारी कब्र‍िस्‍तान में दफन हुआ असद, नाना ने निभाए रिवाज, नहीं पहुंच पाया माफिया अतीक

बता दें कि बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी व मां ने अतीक पर हत्या का आरोप लगाया था. इसके बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में अतीक का दिखाई दिया था. इसी के बाद से प्रयागराज पुलिस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच सहित कई अन्य राज्यों की पुलिस भी इस मामले में अतीक के फरार बेटे असद और गुर्गों को तलाश रही थी.

इसी बीच दो दिन पहले ही अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. जानकारी सामने आई थी कि अतीक का बेटा असद उसे पुलिस से छुड़ाना चाहता था. इसी बीच यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में असद और उसका गुर्गा गुलाम मारा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

5 hours ago