यूटिलिटी

जम्मू-कश्मीर में 18 स्थानों पर होगा रोपवे का निर्माण, शिवखोड़ी और शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर जाना होगा आसान

Kedarnath Ropeway News: तीर्थ यात्रा करने वाले लोगो के लिए अच्छी खबर है. दरअसल शिवखोड़ी और शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर की यात्रा जल्द ही आसान होने वाली है. इन दोनों तीर्थों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी. केंद्र सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां रोपवे चलाने जा रही है. इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. संभावना है कि वर्ष 2025 तक शिवखोड़ी के लिए रोपवे का संचालन शुरू हो जाएगा.

जम्मू-कश्मीर में 18 स्थानों पर रोपवे का निर्माण

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के रोपवे का निर्माण कर रहे नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के सीईओ प्रकाश गौड़ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 18 स्थानों पर रोपवे के निर्माण के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इनमें शिवखोड़ी और शंकराचार्य मंदिर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- West Bengal: अमित शाह के जुबानी हमले का अभिषेक बनर्जी ने दिया जवाब, बोले- अगर बीजेपी ऐसा कर दे तो.. ‘राजनीति से संन्यास ले लूंगा’

60 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

शिवखोड़ी में एक किमी. लंबा रोपवे बनाया जा रहा है. इसकी अनुमानित लागत करीब 60 करोड़ रुपये है. इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है. वहीं, शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर में रोपवे के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर काम शुरू हो गया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Asad Encounter: भारी सुरक्षा के बीच कसारी-मसारी कब्र‍िस्‍तान में दफन हुआ असद, नाना ने निभाए रिवाज, नहीं पहुंच पाया माफिया अतीक

वाराणसी रोपवे के निर्माण का कार्य शुरू

केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, वाराणसी रोपवे के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. इससे धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी. ऐसी संभावना है कि वर्ष 2025 तक वाराणसी और 2026 तक केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे का संचालन शुरू हो जाएगा. देश में पहली बार केदारनाथ रोपवे में दुनिया की सबसे सुरक्षित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. थ्री एस ट्राई केबल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें केबल कार तीन तारों पर चलेगी. दुनिया में कुछ चुनिंदा जगहों पर इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago