वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में एक ही दिन में जांच एजेंसियों को दो बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार की सुबह ही जहां माफिया अतीक अहमद के भाई के गुर्गे लल्ला गद्दी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं दोपहर को क्राइम ब्रांच ने अतीक के बेटे असद के करीबी राजदार सोनू को हिरासत में ले लिया है. साथ ही उसके पास से 9 MM की पिस्टल बरामद हुई है. क्राइम ब्रांच को आशंका है कि इसका इस्तेमाल उमेश की हत्या में हुआ हो. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश में यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा सोनू फरार शूटरों के पास तक पहुंचने की अहम कड़ी माना जा र हा है. बताते चलें कि असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख रुपये के इनामी शूटर गुलाम के एक साथी अरशद कटरा को भी क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है. अरशद कटरा के बारे में बताया गया कि वह कुख्यात अपराधी डाक्टर बंसल हत्याकांड के अभियुक्त अख्तर कटरा का भतीजा है. अरशद कटरा पर संदेह है कि उसने उमेश पाल हत्याकांड के लिए शूटरों की खातिर पिस्टल का इंतजाम किया था. उससे पूछताछ की जा रही है.
लल्ला गद्दी के अशरफ के साले सद्दाम से नजदीकी संबंध थे, यही कारण रहा कि सद्दाम के कहने पर लल्ला ने उमेश पाल कांड के साजिशकर्ताओं को जेल में ही बिना पर्ची के अशरफ से मिलवाया था. बाद में इस कांड को प्रयागराज में भी अंजाम दिया गया था. पुलिस अशरफ से बिना पर्ची और फर्जी दस्तावेज से मुलाकात कराने के आरोप में 7 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को सद्दाम की तलाश है. सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद घटना के एक-एक तार जुड़ने की उम्मीद है और जल्द ही हत्याकांड के अन्य फरार शूटर्स तक पुलिस के पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…
Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…