Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: अतीक के बेटे असद के करीबी को क्राइम ब्रांच ने उठाया, बरामद पिस्टल के हत्याकांड में इस्तेमाल की आशंका

Prayagraj: उमेश पाल हत्याकांड में एक ही दिन में पुलिस को दो बड़ी सफलता हाथ लगी है. लल्ला गद्दी को गिरफ्तार करने के बाद असद के करीबी का पकड़ा जाना हत्याकांड के आन्य आरोपियों तक पहुंचाने में पुलिस की मदद कर सकता है.

Umesh Pal

वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में एक ही दिन में जांच एजेंसियों को दो बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार की सुबह ही जहां माफिया अतीक अहमद के भाई के गुर्गे लल्ला गद्दी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं दोपहर को क्राइम ब्रांच ने अतीक के बेटे असद के करीबी राजदार सोनू को हिरासत में ले लिया है. साथ ही उसके पास से 9 MM की पिस्टल बरामद हुई है. क्राइम ब्रांच को आशंका है कि इसका इस्तेमाल उमेश की हत्या में हुआ हो. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश में यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा सोनू फरार शूटरों के पास तक पहुंचने की अहम कड़ी माना जा र हा है. बताते चलें कि असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, माफिया अतीक के भाई का गुर्गा लल्ला गद्दी गिरफ्तार, अब सद्दाम की तलाश

गुलाम के सहयोगी को भी पुलिस ने उठाया

इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख रुपये के इनामी शूटर गुलाम के एक साथी अरशद कटरा को भी क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है. अरशद कटरा के बारे में बताया गया कि वह कुख्यात अपराधी डाक्टर बंसल हत्याकांड के अभियुक्त अख्तर कटरा का भतीजा है. अरशद कटरा पर संदेह है कि उसने उमेश पाल हत्याकांड के लिए शूटरों की खातिर पिस्टल का इंतजाम किया था. उससे पूछताछ की जा रही है.

वकील के सामने लल्ला गद्दी को लिया गया था हिरासत में

लल्ला गद्दी के अशरफ के साले सद्दाम से नजदीकी संबंध थे, यही कारण रहा कि सद्दाम के कहने पर लल्ला ने उमेश पाल कांड के साजिशकर्ताओं को जेल में ही बिना पर्ची के अशरफ से मिलवाया था. बाद में इस कांड को प्रयागराज में भी अंजाम दिया गया था. पुलिस अशरफ से बिना पर्ची और फर्जी दस्तावेज से मुलाकात कराने के आरोप में 7 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. लल्ला गद्दी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को सद्दाम की तलाश है. सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद घटना के एक-एक तार जुड़ने की उम्मीद है और जल्द ही हत्याकांड के अन्य फरार शूटर्स तक पुलिस के पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital