जेल से अतीक अहमद को निकली यूपी पुलिस
Atiq Ahmed: यूपी पुलिस की टीम माफिया अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर यूपी के लिए रवाना हो गई है. बुधवार शाम तक अतीक को लेकर पुलिस टीम प्रयागराज पहुंच जाएगी. मंगलवार सुबह प्रिजनर वैन के साथ यूपी पुलिस के जवान माफिया अतीक को लेने साबरमती जेल पहुंच गए थे. कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने में कुछ घंटों का वक्त लगा. वहीं अतीक ने कहा कि ये लोग मुझे मारना चाहते हैं, इनकी नीयत ठीक नहीं लग रही है.
बता दें कि हाल ही में उमेश पाल अपहरण केस में अतीक को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट लाया गया था, जहां दोष सिद्ध होने के बाद उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. जानकारी सामने आ रही है कि गुजरात की साबरमती जेल से अतीक को प्रयागराज लाने की जानकारी को बेहद गुप्त रखा गया था.
सूत्रों का कहना है कि अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाया जाएगा, जिसके बाद उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है.
गौरतलब है कि अतीक के परिवार के सदस्यों पर उमेश पाल हत्याकांड ( Umesh Pal Murder Case) मामले में मुकदमा दर्ज है. इस मामले में अतीक के साथ ही उसके भाई, उसकी बीवी, बेटे, बहन, बहनोई और कई गुर्गों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. 24 फरवरी को उमेश पाल की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में ये भी जानकारी सामने आई है कि अतीक ने उमेश को मारने के लिए पूरी योजना साबरमती जेल में बनाई थी. इस मामले में छानबीन कर रही यूपी पुलिस को कई अहम सुराग व साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं. माना जा रहा है कि इसी के चलते अतीक को तिहाड़ जेल शिफ्ट किया जा सकता है. इसी को लेकर अब प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल पहुंची है और कुछ ही घंटे में अतीक को लेकर वहां से रवाना होगी.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…