देश

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव के लिए लखनऊ समेत 37 जिलों में पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, केंद्रों पर तैयारियां पूरी

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में दो चरणों में होने जा रहे नगर निकाय चुनावों के पहले चरण के लिए नामांकन 11 अप्रैल (मंगलवार) से शुरू हो रहा है. निर्वाचन अधिकारी आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर देंगे. यूपी की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के 37 जिलों में पहले चरण का चुनाव होगा और इसी को देखते आज प्रदेश के 9 मंडल के 37 जिलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन पत्र 17 अप्रैल तक जमा होगा और चार मई को मतदान होगा.

आज से राजाधानी लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में प्रथम चरण का नामांकन होगा.

बता दें कि नामांकन 17 अप्रैल तक होंगे. जांच 18 अप्रैल को होगी. नाम वापसी 20 अप्रैल व चुनाव चिह्नों का आवंटन 21 अप्रैल को होगा. पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा. मतगणना 13 मई को होगी. प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 10 का चुनाव पहले चरण में होगा. वहीं चुनाव आयोग ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं.

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर नमांकन केंद्रों पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचने वाले उम्मीदवारों को देखते हुए नामांकन केंद्रों पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है. तो वहीं चुनाव के लिए भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त प्रदेश भर में किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- UP Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव में अकेले ही ताल ठोकेंगे ओपी राजभर, सुभासपा जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट

इस बार राज्य चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

1 hour ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

2 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

3 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

3 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

3 hours ago