सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
ब्रिटिश-अरब इनफ्लूएंस अमजद ताहा (फोटो ट्विटर)
British-Arab influencer: ब्रिटिश-अरब इनफ्लूएंस अमजद ताहा (Amjad Taha) अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं. उन्होंने जी-20 की बैठक के लिए कश्मीर को चुने जाने पर भारत सरकार और खासकर पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कश्मीर में बच्चों से बातचीत के एक हिस्से का जिक्र अपने ट्वीट में किया है. ताहा ने ट्वीट किया है, “मैंने बच्चों से पूछा की आप लोग कहां से हैं ? उन्होंने गर्व से जवाब दिया कि वो कश्मीर में भारतीय मुसलमान हैं.”
ताहा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, “एक अरब मुस्लिम के रूप में मैं भारत द्वारा कश्मीर को जी-20 की बैठक के लिए चुने जाने पर रोमांचित हूं. विविधता को अपनाने, भविष्य के लिए निर्माण और कट्टरपंथियों के खिलाफ खड़े होने में उनका (मोदी सरकार) उदाहरण उल्लेखनीय है. कश्मीर में जी-20 की बैठक प्रकृति और मानवता को बचाने में एकता का प्रतीक है.”
इससे पहले भी अमजद ताहा ने अनुच्छेद 370 को निरस्त की चौथी वर्षगांठ पर कश्मीर घाटी का दौरा किया था जिससे कश्मीरियों के मौजूदा हलातों के बारे में पता चल सके. उन्होंने अपनी यात्रा के बाद कहा कि, “ताहा ने कहा कि वह भारत की शांति उपायों से प्रेरित महसूस करते हैं जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए “आशा का संकेत” देते हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा- “कश्मीर: अविश्वसनीय लोगों और सुंदरता की भूमि, भारतीय कश्मीर का दोबारा दौरा करते हुए, मैं वहां भारत के शांति उपायों से फिर से प्रेरित हुआ हूं, जिसमें अस्थायी समाधानों के बजाय स्थायी समाधानों को प्राथमिकता दी गई है. पिछली उथल-पुथल के बावजूद, यह क्षेत्र अब भविष्य की पीढ़ियों के लिए आशा का संकेत देता है.”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…