World Cup 2023: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स के ग्राउंड पर खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के टॉप पर हैं. ऐसे में यह मैच वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक माना जा रहा है. इस मैच को देखने के लिए कोलकाता मे भारी भीड़ उमड़ी है. वहीं मैच के टिकटों को लेकर भी बवाल मचा हुआ है. इस बीच ही कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई को वर्ल्ड कप के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर नोटिस भेज दिया है.
कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि टिकटों की कालाबाजारी को लेकर बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी को नोटिस भेजा गया है. कोलकाता के पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शनिवार देर शाम जारी किए गए नोटिस में बीसीसीआई अध्यक्ष से मैदान पुलिस थाने के अधिकारी को दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है जो टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में शिकायतों की जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-World Cup 2023, IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा फिफ्टी, स्कोर- 170-2
जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई अध्यक्ष को एक नोटिस भेजा गया है जिसमें उनसे व्यक्तिगत या अपने संगठन के किसी सक्षम व्यक्ति के माध्यम से टिकटों की बिक्री के संबंध में प्रासंगिक दस्तावेज मांगे गए हैं. इन दस्तावेजों को मंगलवार को काम के घंटों के दौरान मैदान पुलिस थाने के जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. कोलकाता पुलिस ने टिकटों की कालाबाजारी को लेकर अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 108 टिकट जब्त हुए. पुलिस ने इस मामले में 7 अहम केस दर्ज किए हैं.
यह भी पढ़ें-NZ vs PAK: पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी दूसरी टीम
बता दें कि कई क्रिकेट फैंस ने भी टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगाया है. इसमें उन्होंने कैब और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन पोर्टल के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था. बीसीसीआई और कैब के कुछ अधिकारियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले पोर्टल के साथ मिलकर जानबूझकर आम जनता के लिए काफी संख्या में टिकट रिजर्व कर दिये और इससे ये कालाबाजारी करने वालों को उपलब्ध हो गए. अब इसी मामले में कोलकाता ने बीसीसीआई अध्यक्ष से जानकारी मांगी है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…